सिमराही में मेला देखने गए युवक की बाइक उचक्कों ने उड़ाया
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर: थाना क्षेत्र के सिमराही से मंगलवार शाम को उचक्कों ने एक बाइक की चोरी कर लिया। पीड़ित मेला घूमने सिमराही पहुंचा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना में दिए गए आवेदन में बौराहा पंचायत निवासी मो. मनान्न ने कहा कि मंगलवार को उनका बड़े पुत्र सिमराही बाजार स्थित फन एंड फन मेला एक बाइक बीआर 50 एफ 8542 से घूमने गया था। इसी क्रम में वह एक दुकान के आगे में अपनी बाइक खड़ी किया। मेला घूम कर वापस लौटा तो मौके से बाइक गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।
—–

