हत्या के आरोपी चढ़ा नौ महीने बाद पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल।

प्रतापगंज/सुपौल : पुलिस ने गुप्त सूचना पर हत्याकांड के आरोपी श्रीपुर पंचायत के वार्ड 6 निवासी मो. हवीद को बुधवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रभाकार भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिछले नो महीने से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि मो. हवीद के विरूद्ध श्रीपुर वार्ड 6 की ही नजीजा खातुन ने 30 मार्च को मो. हवीद सहित चार लोगों के विरूद्ध मारपीट कर चार वर्षीय बेटी बंटी को जख्मी करने का मामला दर्ज करवाया था। जिसकी मौत ईलाज कराने के लिए जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से हीं मो. हवीद पुलिस गिरफ्त से बाहर था। इधर पुलिस उस हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए अपना जाल बिछा रखा था। आखिरकार बुधवार को हवीद के घर पर होने की गुप्त सूचना मिलते हीं पुलिस ने रात में छापेमारी कर उसे धरदबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कारवाई कर उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

Spread the love