नगर पंचायत सिमराही में शुक्रवार को ओम शांति केंद्र पर मातेश्वरी जगदंबा मां सरस्वती के 57 वीं पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया..…….

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही में
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वधान में शुक्रवार को स्थानीय ओम शांति केन्द्र पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशाशिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 57 वी पुण्य स्मृति दिवस ‘आध्यात्मिक ज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी, अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी, व्यवसायिक अनिल महतो, समाजसेवी प्रोफेसर बैजनाथ प्रसाद भगत, रघुवीर भगत ,गणेश जयसवाल, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार, प्रभाकर कुमार, मधु देवी डा. रबिन्द्र विश्वास, सव इंस्पेक्टर भूपेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रह्माकुमार किशोर भाई जी ,संतोष पूर्वे इत्यादि ओने संगठित रूप में मातेश्वरी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण, फुलया अर्पण एवं दीप प्रज्वलन करके शुभारंभ किया।

बबीता दिदी ने कहा राजयोग मेडिटेशन एक ऐसी विधि है जो व्यक्ति के लिए अमृत का काम करती है ।जीवन में हमें राजयोग के अभ्यास से स्वस्थ तन, स्वस्थ मन प्राप्त होता है। साथ ही इसमें स्वस्थ समाज का निर्माण भी होता है। उन्होंने सभी का योगासन, प्राणयाम एवं राजयोग मेडिटेशन का महत्व बताते हुए योगासन कराया।

उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान पिछले 8 दशक से भारत की पुरातन व सनातन राजयोग विद्या ,संस्कृति, सकारात्मक और स्वस्थ जीवन जीने की कला को भारत समेत विश्व भर में प्रचार प्रसार में जुड़ी है। उन्होंने कहा की योग की आवश्यकता तब होती जब मनुष्य आहार , व्यवहार विचार, आचार में अपनी चर्म सीमा को पार कर अधर्म पर चल पड़ता है। तब परमात्मा आकर योग सिखाते हैं। गीता के अनुसार योग से देवी संपदा अर्थात स्वर्णिम दुनिया की स्थापना के साथ काम, क्रोध, लोभ, मोह ,अहंकार आदि विचारों का नाश होता है ।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी जी ने अपने उदबोधन देते हुए कही जहा विज्ञान समाप्त हो जाता है वहां पर योग काम करता है ।यह विज्ञान से कहीं गुणा आगे हैं। उन्होंने ओम शब्द के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहां की यह एक शब्द प्रदर्शित करता है कि ईश्वर एक ही है और वह किसी धर्म के लिए अलग नहीं है। योग के बल पर धर्म और मजहब में मकड़जाल से छूट समाज एकजुट हो सकता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह परमात्मा का सत्य परिचय पाकर हमारी जीवन ही बदल गया।

उक्त कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाई जी ने किया। मौके पर समाजसेवी परमेश्वरी सिंह यादव ,विजय चौधरी, व्यवसायिक अनिल महतो समाजसेवी प्रोफ़ेसर बैजनाथ प्रसाद प्रसेनजीत कुमार. भगत ,रामनारायण महतो,डा. बीरेंद्र प्रसाद साह, कृष्ण कुमार, जोगेंद्र जिज्ञासु ,नरेंद्र भाई ,प्रभाकर भाई, रघुवीर भगत, डॉ शशिभूषण चौधरी ,रबिन्द्र विश्वास,अरुण जयसवाल, अशोक भाई, संतोष पूर्वे, हरी भाई, सत्यनारायण भाई, बलदेव भाई, इंद्रदेव भाई,वीरेंद्र भाई, किशोर भाई, बबीता दिदी, आस्था बहन, चन्द्रा बहन, सचिन भाई , गणेश जसवाल, रघुवीर भगत ,अभिनंदन कुमार इत्यादि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Spread the love