अपराधियों का हौसला बुलंद, 30 वर्षीय युवक की गोली मार के हत्या।

अभिमन्यु मिश्रा , छातापुर, सुपौल

बीते बुधवार को सहरसा मे कोचिंग चला रहे छातापुर थाना क्षेत्र के घीवहा पंचायत स्थित वार्ड नम्बर दो निवासी 30 वर्षीय दिनेश कुमार को बैखोफ अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। गुरुवार को अहले सुबह शव जैसे ही घीवहा पहुंचा तो कोहराम मच गया।जहां दिनेश की इस निर्मम हत्या की खबर सुनते ही आस पास के लोगो में मातम पसरा रहा वहीं घटना से सदमे में आई मृतक की पत्नी अर्चना देवी व बूढ़ी माता समतोलिया देवी का रो रो कर बुरा हाल था। शव को देखने के लिये जान पहचान के लोगों समेत स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ सुबह से ही मृतक के दरवाजे पर जुटने लगी थी। गौरतलब है कि बुधवार की रात्री सहरसा थाना क्षेत्र के रामपुर बलुआ पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर दिनेश की हत्या कर दी थी।घटना के वक्त वह अपने ससुराल पथरा से वापस सहरसा लौट रहा था।लोगों का कहना है कि मृतक दिनेश बचपन से ही शांत सुशील स्वभाव का था।

पढ़ाई लिखाई में उसकी काफी रुचि थी। करीब दस साल से वह सहरसा स्थित मत्स्यगन्धा के समीप किराये के मकान में रहकर निजी विद्यालय व कोचिंग सेंटर में बच्चों को पढ़ाया करता था।मृतक दिनेश घीवहा निवासी स्व रघुनी यादव का सबसे छोटा पुत्र था।उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व सहरसा के पथरा गांव निवासी महेंद्र यादव की पुत्री अर्चना से हुई थी।मृतक के दो पुत्र हैं एक कृष्ण तीन साल का जबकि दूसरा कुशकमल मात्र आठ माह का ।मृतक के ससुर ने महेंद्र ने बताया कि बुधवार को उनका दामाद अपनी पत्नी और बच्चों को साथ लेकर  सहरसा से बाइक पर अपने ससुराल पथरा आया था।

रात को करीब आठ बजे वह अकेले अपनी बाइक से वापस सहरसा लौट रहे थे।रास्ते में रामपुर पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने दिनेश के सीने में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी ।घटना के उपरांत पुलिस द्वारा परिजनों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

Spread the love