बीरपुर 45वीं एसएसबी बटालियन के शहीद जवान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन टीम राहुल ने जीता मैच

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार/बीरपुर

नगर पंचायत बीरपुर क्षेत्र स्तिथ ऐतिहासिक हवाई अड्डा मैदान में 45वीं एसएसबी बटालियन के 3 शहीद जवान यथा अमोल पाटिल, महेंद्र बोपचे एवं परशुराम सवर की
याद में रविवार दिनांक 6 मार्च से शुरू क्रिकेट टूर्नामेंट का आज चौथे नॉकआउट मुकाबला लालगंज छातापुर बनाम बीरपुर के बीच खेला गया जिसमें टीम राहुल बीरपुर की टीम ने 121 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

इस टूर्नामेंट के तीसरे नॉकआउट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम राहुल ने कुल निर्धारित 20 ओवर के मैच में 275 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम राहुल के तरफ से घातक बल्लेबाजी करते हुए शंकर ने 99 रन का व्यक्तिगत स्कोर का योगदान दिया। जिसके जवाब में विपक्षी टीम लालगंज छातापुर ने 20वें ओवर में 154 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके उपरांत टीम राहुल 121 रन से जीत हासिल करते हुए क़वार्टर फायनल में जगह पक्का किया।

मेन ऑफ द मैच का खिताब टीम राहुल के शंकर को मिला। उन्होंने 99 रन बनाकर अपनी टीम को विजय दिलाया। मेन ऑफ द मैच में पुरुस्कार स्वरूप शिवम को एक दीवाल घड़ी आयोजकों द्वारा प्रदान किया गया।
वहीं टीम राहुल के गेंदबाज शशांक झा के धारदार गेंदबाजी से लालगंज छातापुर की टीम ताश के पत्तों के तरह बिखर गई। इस मैच में सबसे कम रन देकर शशांक झा ने कुल 4 विकेट लेने का काम किया।
जबकि आयोजकों द्वरा लालगंज छातापुर टीम के बल्लेबाज दीपक को उनके अर्धशतक के योगदान के लिए पुरुस्कृत किया गया।


आज के मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका में अनुभवी अंपायर रौशन वर्मा एवं मोहन शर्मा ने अपना योगदान दिया। कॉमेंटेटर की भूमिका में अनुभवी उद्घोषक फ़्यूचरिंग स्पोर्ट्स अकेडमी के व्यवस्थापक विकास कुमार एवं विक्की ने समा बांधे रखा। स्कोरर की भूमिका में पीयूष वर्मा ने अपना कर्तव्य निभाया।

इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक जीतू भगत, प्रत्युष सौरभ राजा, रौशन वर्मा, सुमित रस्तोगी, जॉनी भगत, भोला मंडल,अनुराग, प्रिंस, नितिन, पीयूष, मोहन, शंकर गुप्ता, एवं अन्य सदस्यों का अमूल्य योगदान है।

Spread the love