स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती।।

रिपोर्ट:-अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र के बिभिन्न सरकारी गेरसरकारी स्कूलों, कोचिंग सेंटर पर सोमवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर कई स्कूलों में भव्य कार्यक्रम के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। क्षेत्र के बलुआ, लक्ष्मीनियां, भीमपुर, जीबाछपुर के कई स्कूलों में शिक्षको एवं विद्यार्थी द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फ़ोटो पर माला एवं पुष्प अर्पित किया गया।

वही उसके बाद शिक्षको द्वारा केक काटा गया। वही शिक्षक दिवस पर विधार्थी अपने शिक्षक को उपहार देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। वही शिक्षकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते दिखें। वहीं छात्रों ने शिक्षक दिवस पर स्वयं शिक्षक बनकर कक्षाओं की जिम्मेदारी संभाली। छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। कई स्कूलों में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया। जिनमें छात्र ने शिक्षक नाटकों के माध्यम से अपने जीवन मे उनका महत्व बताया और शिक्षकों के महत्व को उजागर किया। इस दौरान मॉडल मध्य विद्यालय बलुआ बाजार के प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार बच्चो को बताया कि शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। शिक्षक दिवस पहली बार वर्ष 1962 में मनाया गया था जब डॉ. सर्वपल्ली को देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक थे। इन्हीं गुणों के कारण 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया।

Spread the love