राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित दिना दास टोला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
स्कूल के बच्चों ने सोमवार को हर्षोउल्लास के साथ डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी वर्ग के छात्र छात्राओं ने अपने अपने वर्ग कक्ष को दुल्हन के तरह सजाकर सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं केक काटकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं शिक्षकों को वर्ग कक्ष में बिठाकर श्रद्धा पूर्वक चंदन, फूल माला लगाकर सम्मानित कर उन्हें उपहार भेंट किया।।

-टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता शंकर मोटर्स सुपौल के शाखा प्रबंधक प्रदीप पाण्डेय शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दीना दास टोला सिमराही बाजार के प्रांगण में टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता शंकर मोटर्स सुपौल के शाखा प्रबंधक प्रदीप पांडे के द्वारा विद्यालय प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद साहू के हाथों केक कटवा कर शिक्षक दिवस मनाया गया शाखा प्रबंधक प्रदीप पांडे के द्वारा सभी शिक्षकों को कॉपी कलम देकर सम्मानित किया गया साथ में स्थानीय समाजसेवी अमित कुमार पांडे इंद्र मोहन पांडे प्रतोष पांडे कुमार पांडे अन्य लोग मौजूद थे

