रामनवी को ले कर थाना परिसर में मौजूद हनुमान जी मंदिर में sho करवा रहे रंगाई पुताई । 

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

आगामी दिनों में चैती छठ, रामनवमी, सरहुल, रमजान आदि पर्व त्योहार का तांता लगा हुआ है। ऐसे में रामनवमी को मद्देनजर रखते हुए भीमपुर थाना परिषद में स्थित हनुमान मंदिर का कर साफ सफाई का कार्य कराई जा रही है। रामनवमी को लेकर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में रंग-रोगन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस वर्ष थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार के नेतृत्व में पूरे मंदिर परिसर के बाहरी हिस्से को लाल और भगवा रंग कराया है। वहीं मंदिर में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा को बाहर से आए कलाकार द्वारा भव्य तरीके से लाल,हरा एवं भगवा रंग का उपयोग कर रंगा गया है। वही मंदिर में हनुमान जी की गदा को रंग-बिरंगे रंगो से रंगा है, जो और छंटा बिखेर रही है।आपको बताते चलें कि मंदिर लगभग दो दशक पुराना है। जिसको हर वर्ष रामनवमी से पूर्व थाना द्वारा संचालित फंड से रंगाई तथा मरम्मत कार्य करवाया जाता है। वही हर मंगलवार के दिन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन थाना में उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा किया जाता है। ऐसे में भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि रामनवमी को देखते हुए मंदिर की रंगाई तथा मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। वही रामनवमी के दिन मंदिर परिषद में विशेष पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

Spread the love