राघोपुर थाना के नए भवन हेतु निरक्षण कार्य, सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव राघोपुर थाना पहुँच लिए जायजा”।
रिपोर्ट:-विकास आनन्द के साथ ब्रजेश कुमार


सुपौल जिले के मध्य में बसा राघोपुर थाना क्षेत्र का अतीत काफी पुराना है और जिले में ये क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण भी है। जाहिर सी बात है कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र का जिम्मा भी राघोपुर थाना टीम पर ही निर्भर करता है। लेकिन राघोपुर थाना का मकान व कार्यालय काफी पुराना है और राघोपुर थाना को भी अब इस हाई टेक युग मे अपना बढिया, बड़ा और सभी सुविधाओं से लेस भवन की आवश्यकता दिख रही हैं।

इसी आवश्यकता के मद्देनजर सुपौल एसपी शैशव यादव ने गुरुवार को राघोपुर थाना पहुंचे और बताया कि राघोपुर थाना परिसर में नए भवन का निर्माण होने की बात चल रही है, जिस के लिए निरक्षण के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि थाना परिसर में कुछ पेड़ भी लगा हुआ है और बिजली खंभा भी है। निर्माण कार्य मे बाधा पड़ने पर जिसको विभागीय प्रक्रिया के अनुसार हटाकर कार्य करेंगे। हालांकि उन्होंने फिलहाल कोई भी आधिकारिक बयां नही दिया है और बताया कि इस सम्बंध में जल्द ही सभी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी जाएगी।

