सुपौल एसपी ने बलुआ थाना का किया औचक निरक्षण।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

सुपौल पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश ने मंगलवार को बलुआ थाना का औचक निरीक्षण किया। इससे पूर्व एसपी के पहुंचने के बाद बलुआ थाना के पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर का सलामी दिया। जिसके बाद थाना का निरक्षण किया। इस निरक्षण के दौरान थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से जांच करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। वही इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधान कर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया और लंबित कांडों के बारे में जानकारी ली। साथ ही दिवा एवं रात्रि गश्ती तथा अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। मौके पर वीरपुर एसडीपीओ पंकज मिश्र, थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Spread the love