सुपौल: स्काउट और गाइड ने दिया पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ।
भारत स्काउट और गाइड सुपौल के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बस मिट्टी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सर्व धर्म प्रार्थना के माध्यम से किया गया प्रशिक्षण शिविर में कुल 64 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया सभी प्रशिक्षणार्थी को जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री संजय कुमार झा के द्वारा शारीरिक मानसिक नैतिक गुणों से तैयार रहकर अपना परिवार समाज, राज्य ,देश का सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया और आपदा जैसे आग लगने, बाढ़ ,भूकंप ,सड़क दुर्घटना, लू लगना, ठंड लगना इत्यादि घटनाएं होती रहती है जिससे बच्चों की जानकारी आवश्यक है अभी गर्मी के मौसम में आग लगने से बचाव ज्यादा आवश्यक है इसके लिए सुबह 8:00 बजे से पहले एवं 7:00 बजे शाम के बाद सभी लोग घर में खाना बनाए खाना बनाने के स्थान पर दो बाल्टी या इससे अधिक पानी अवश्य रखें सूती कपड़ा पहन कर खाना बनाए घर यादि फुस का हो तो उसके दीवाल पर मिट्टी का लेप करें यदि गैस पर खाना बनाते हैं तो खाना बनाने के बाद रेगुलेटर को अच्छी तरह से बंद कर दे सार्वजनिक स्थानों ट्रेन एवं बसों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं चले लू लगने पर ओआरएस घोल का उपयोग अवश्य करें हीट स्ट्रोक के बचाव के लिए ज्यादा पानी पिए एवं तापमान के अनुसार घर से बाहर निकले वहीं बाढ़ भूकंप चक्रवात सड़क दुर्घटना से बचाव संबंधी जानकारी दी गई कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया सहायक शिक्षक शिवेंद्र कुमार रंजीत कुमार ,अरविंद कुमार साह और श्रवन कुमार सहायक शिक्षक के द्वारा एकल प्लास्टिक युज नही करने के लिए जन जागरुकता अभियान के तहत शपथ दिला कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

