सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत और निर्मली विधायक अनिरुद्ध यादव का जनसम्पर्क जारी, क्षेत्र जाकर सुन रहे समस्या, कर रहे पहल”।
रिपोर्ट:-विकास आनन्द के साथ ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट


सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिलेश्वर कामत और निर्मली विधानसभासभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव पिछले कई दिनों से एक साथ क्षेत्र भ्रमण करते दिख रहे हैं। इस दौरान निर्मली विधायक कार्यकर्ताओं के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न पंचायतों का दौरा कर सरकार के विकासात्मक कार्यों की जानकारी दे रहे हैं और आम जनता के समस्याओं को सुनते भी दिख रहे हैं। एक दिन पूर्व ही गुरुवार को सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के रामनगर वार्ड नंबर10 में दिलीप कुमार यादव के आवासीय परिसर पहुंचे जहां दिलीप यादव ने सांसद दिलेश्वर कामत और विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव को फुल एवं माला से स्वागत किया। सांसद और विधायक के साथ स्थानीय मुखिया सतीश पांडेय भी मौजूद थे। मौके पर विधायक श्री यादव ने बताया कि निर्मली विधानसभा क्षेत्रों में पिछले आठ दिनों से विभिन्न पंचायतों में लोगों से मिल कर विकास कार्यो का जानकारी ले रहे है।
इसी दौरान लोगों ने सड़क, पुल एवं जन वितरण अनाज से संबंधित मामले के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

सांसद और विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जहाँ भी जो कमी है उसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।निर्मली विधायक ने बताया कि पार्टी आदेशानुसार अब से लगातार 15 दिनों तक लगातार क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे। इस मौके पर मुखिया सतीश पांडेय, सुरेश कुमार सिंह, शंभू सिंह,
हरिरहा पंचायत मुखिया पति बिकाश कुमार उर्फ टुनटुन यादव, बिरेंद्र मंडल, मोहम्मद हारून, सुरेन्द्रर पाण्डेय, लालदेव यादव, विकास साह, राहुल मंडल, बिरेंद्र क्षा, आनंदी मुखिया, जागेश्वर मुखिया, शत्रुघन यादव, दीपक कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

