सुपौल: डीएम ने किया राघोपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण
सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

SUPAUL: राघोपुर प्रखंड कार्यालय का शनिवार को डीएम कौशल कुमार ने निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने तकरीबन एक घंटे तक बीडीओ चेंबर में बैठकर विभिन्न अभिलेखों की गहनता से जांच पड़ताल किया।
इस दौरान डीएम कौशल कुमार ने कहा कि नियमित निरीक्षण को लेकर सभी अभिलेखों की जांच पड़ताल की गई है। जांच में केसबुक में कुछ कमियां हैं, जिसका कारण नाजिर का चार्ज आदान-प्रदान नहीं किया जाना है। कहा कि संबंधित अधिकारियों को जल्द चार्ज का आदान प्रदान करने को कहा गया हैं। ताकि कार्य बेहतर तरीके से सुचारू रूप से चल सके।
वहीं उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं के कार्यों की प्रगति को बेहतर बताए। कहा कि कार्यों को और बेहतर करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के क्रम में डीएम कौशल कुमार ने टीसीपी भवन में बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की।

इस दौरान डीएम श्री कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार सभी वोटरों के पहचान पत्र आईडी को आधार सीडिंग से लिंक करने का निर्देश जारी है। जिसपर जिले के हर विधानसभा में कार्य चल रहा है। लेकिन निर्मली विधानसभा के राघोपुर प्रखंड की स्थिति चिंताजनक है। कहा कि निर्मली में 53 फीसदी और सरायगढ़ में तकरीबन उसी के आसपास सीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। लेकिन अबतक राघोपुर प्रखंड के बीएलओ द्वारा महज 50 फीसदी का लक्ष्य पूरा किया गया है। उन्होंने बैठक के दौरान सभी बीएलओ से जल्द अपने टारगेट को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने देवीपुर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।
मौके पर एसडीएम कुमार सत्येंद्र यादव, बीडीओ ओमप्रकाश, मनरेगा पीओ धीरज कुमार, मुखिया रामचन्द्र यादव रामबाबू, विजय कुमार ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

