सुपौल जिले का का खनन विभाग एवं परिवहन विभाग का लगातार गस्ती जारी,ओवरलोडिंग गाड़ी परिचालन और अवैध खनन पर दिखने लगा अंकुश।
रिपोर्ट:-विकास आनन्द ,कोशी ब्यूरो चीफ

पिछले काफी दिनों से सुपौल जिले में खनन विभाग एवं परिवहन विभाग की सुस्ती से ओवरलोडिंग करने वाले हाइवा ट्रक मालिकों की चांदी कट रही थी। लेकिन राघोपुर के पत्रकारों द्वारा इस बात की जानकारी मिलने पर इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग और परिवहन विभाग ने पिछले कई दिनों से लगातार रात्रि गश्ती में हाइवा और ओवरलोड ट्रक का जाँच कर पकड़ धकर कर सभी ओवरलोड करने वाले ट्रक संचालकों को सकते में ला दिया है। फिलहाल अब रात्रि को में अवैध खनन की सूचना नही मिल रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि कुछ ईट भट्टा संचालक द्वारा ईट भट्टा चलाने हेतु आसपास के लोगों से एकरारनामा करके मट्टी खनन करते हैं जिसके बदले प्रत्येक वर्ष उनके द्वारा रॉयल्टी, डी0एम0एफ0,आयकर टैक्स जमा किया जाता है।

अब सूची बनाकर वैसे ईट भट्टे की सूची बनाई जा रही जो सरकार को राजस्व जमा किये बगैर ही मट्टी खनन कर रहे हैं, जल्द ही ऐसे भट्टे पर हो रही विभागीय कार्यवाही की सूचना सार्वजनिक की जाएगी।विभागीय सजगता के कारण आसपास के ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है तो अवैध खनन और ओवरलोड करने वाले गाड़ियों के संचालक भयभीत दिख रहे हैं। स्थानीय पत्रकारों के इस पहल के लिए खनन विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी आभार प्रकट किया है।

