सुपौल : जिला पदाधिकारी सुपौल ने की बाढ़ सुरक्षात्मक बैठक।

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


जिला पदाधिकारी सुपौल कौशल कुमार ने मंगलवार को सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बैठक की। बैठक में प्रमुख विजय कुमार यादव अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री श्वेता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी अंचलाधिकारी राकेश रंजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामनिवास प्रसाद पशु चिकित्सक डॉ अमिताभ कुमार भपटियाही पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव बनैनिया मुखिया श्याम कुमार यादव, ढोली मुखिया सरस्वती देवी सरायगढ़ मुखिया परमिला देवी,चांदपीपर मुखिया गणेश राय,लौकहा मुखिया महरानी देवी मनोज यादव ,सुरेश प्रसाद सिंह सुगदेव पंडित, अंचल कार्यालय सहायक भीम रजक सहित सभी राजस्व कर्मचारी आपदा मित्र पंचायत समिति सदस्य रमेश मुखिया पंचायत समिति सदस्य राजकुमार सिंह पंचायत समिति सदस्य विनेश कुमार और सभी अंचल कर्मी शामिल थे।।

बैठक में डीएम ने बाढ़ को लेकर तैयारी की पूरी समीक्षा की। उन्होंने अंचलाधिकारी राकेश रंजन को बाढ़ को लेकर पूरी तत्पर रहने को कहा। डीएम ने कहा कि बाढ़ के समय पर्याप्त संख्या में नाव बहाल होंगे लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। बैठक में कोसी नदी में बाढ़ आने पर उत्पन्न होने वाले परिस्थिति को लेकर लंबी चर्चा हुई।

Spread the love