सुपौल जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार हुए कृषि निदेशालय के संयुक्त निदेशक (उपादान), सुपौल कृषि परिवार ने दिया सम्मानजनक बिदाई”

रिपोर्ट- विकास आनन्द, सुपौल

अजित कुमार यादव हुए नवनियुक्त सुपौल जिला कृषि पदाधिकारी
★कृषि भवन के सभागार में समीर कुमार का बिदाई समारोह और अजित कुमार यादव का सम्मान समोराह का भव्य आयोजन किया गया
★अब नही होने देंगे सुपौल जिले को खाद की किल्लत का सामना-समीर कुमार
★बिहार के सर्वश्रेष्ठ मोनिटरिंग डीएओ रहे है समीर सर्- तरुण जैन

बीते शुक्रवार सुपौल कृषि परिवार के लिए खुशी और गम का दिन रहा है। सुपौल कृषि परिवार के लिए गम इस बात का था कि पिछले दो सालों से सभी कृषि कर्मी और बिक्रेताओ को अनुशासन के साथ कार्य करने का पाठ पढ़ाने वाले निवर्तमान सुपौल जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार के आखरी दिन का बिदाई समोराह हो रहा था और खुशी इस बात की हो रही थी कि सुपौल जिले को युवा नवनियुक्त जिला कृषि पदाधिकारी अजित कुमार यादव के आगमन पर स्वागत समारोह किया जा रहा था।

जिले के उर्वरक थोक बिक्रेताओ, उर्वरक संघ और सभी कृषि समन्वयकों द्वारा आयोजित इस यादगार समोराह का गवाह बना संयुक्त कृषि भवन का सभागार जहाँ सैकड़ो की संख्या में कृषि कर्मी और बिक्रेता मौजूद थे।कार्यक्रम का मंच संचालन कृषि समन्वयक अनिल कुमार कर रहे थे, खुदरा बिक्रेताओ की ओर से नारायण चौधरी और थोक बिक्रेता की ओर से धरती धन के व्यवस्थापक ने समारोह में संबोधन किया और बताया कि समीर सर् बिहार के सर्वश्रेष्ठ मोनिटरिंग डीएओ रहे है।

निवर्तमान सुपौल जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार

समोराह को सम्बोधन करते हुए निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार ने बताया कि अब वे बिहार राज्य कृषि निदेशालय पटना में संयुक्त निदेशन(उपादान) के रूप में सेवा प्रदान करेंगे।सुपौल जिले में अपने सेवाकाल को याद करते हुए समीर कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष सुपौल जिले के किसानों को रबी फसलों में खाद के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी, इसलिए अब मुख्यालय में रहकर खाद के किल्लत की परेशानी से सुपौल के किसानों को निजात दिलाएंगे।

नवनियुक्त सुपौल जिला कृषि पदाधिकारी अजित कुमार यादव

इस मौके पर जिले के सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण सहित थोक बिक्रेता मंटु अग्रवाल, अनिल जैन,मनीष शर्मा, तरुण जैन, भीम प्रधान, पंकज भगत, उमेश यादव सहित जिले के प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

Spread the love