सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत को लेकर नगर पंचायत सिमराही के विभिन्न स्थानों पर विधि विधान से बरगद के पेड़ की पूजा की ……..

ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

बता दें कि सुहागिन महिलाएं वट सावित्री पूजा को लेकर आज नगर पंचायत सिमराही के विभिन्न जगहों पर विधि विधान से बरगद के पेड़ की पूजा की । इस दौरान बड़ी संख्या में वटवृक्ष के पास महिलाएं पूजा करती दिखी।

 

जानकार कहते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष इसी दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती है। यह वट सावित्री को समर्पित किया जाता है ।मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान की जान यमराज से बचाए थे, इसलिए इस दिन व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ वट सावित्री व्रत कथा भी सुनी जाती है।

Spread the love