प्रतापगंज/सुपौल: रेलवे के विद्युतीकरण का हुआ सफल सीआरएस निरीक्षण, जल्द फारबिसगंज तक पूरा होगा काम।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के अंतर्गत आने वाले सहरसा-फॉरविसगंज रेलखण्ड पर निर्माणाधीन विधुतीकरण का जायजा लेने हाजीपुर मंडल के पदाधिकारियों की टीम बृहस्पतिवार को प्रतापगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। हाजीपुर मंडल के पदाधिकारी एक बोगी के साथ प्रतापगंज स्टेशन 2 बजे पहुंचे। जहां पहले से उपस्थित पदाधिकारियों ने मुख्य ई. रंजन श्रीवास्तव को बुके देकर स्वागत किया गया। इस क्रम में टीम के पदाधिकारियों ने सरायगढ़ से प्रतापगंज के बीच विद्यूतिकरण का जायजा लिया। टीम में प्रमुख मुख्य ई. रंजन श्रीवास्तव के साथ मुख्य विद्युत निर्माण प्रसेनजित चक्रवर्ती, मुख्य विद्युत ई. वितरण रवि प्रकाश भारती, एडीआरएम समस्तीपुर के जे. के. सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व निर्माण एजेंसी मे. जय मंगला कंस्ट्रक्शन के संवेदक उमेश प्रसाद सिंह और पारस कुमार शामिल थे।

पदाधिकारियों की टीम ने निर्माण कार्य का जायजा लेने के पश्चात संवेदक को कई आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने को कहा। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट इंजिनियर गौतम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरायगढ़ से प्रतापगंज के बीच निर्माण कार्य का पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारी विधुतीकरण कार्य से संतुष्ट दिखे। उन्होंने बताया कि सरायगढ़ से प्रतापगंज का विधुतीकरण पूर्ण हो चुकी है इसके बाद अगली कड़ी में प्रतापगंज से छातापुर हॉल्ट तक का विद्युतीकरण कार्य भी दो से तीन माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। वहीं पदाधिकारियों के निरीक्षण के मद्देनजर प्रतापगंज रेलवे स्टेशन परिसर चकाचक दिखा। ट्रेन के परिचालन को फारबिसगंज तक विस्तारित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिचालन की दिशा में भी कार्य जारी है। जल्द ही परिचालन की संभावना है।

