इकरा इंग्लिश एजुकेशनल एकेडमी के छात्र – छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में मारी बाजी, आया बेहतर अंक 

छातापुर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत माधोपुर पंचायत स्थित इकरा इंग्लिश एजुकेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर अंक लाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्था के अधिक छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इकरा इंग्लिश एजुकेशनल एकेडमी के प्रिंसिपल बादशाह खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खुशी पर सफल छात्र-छात्राओं को शील्ड व मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा, संस्था में अरशद आलम 421 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, सलमान आलम 415 अंक लाकर संस्था के दूसरे टॉपर रहे, सानिया 411, साहिल 408, मोकर्रम 404, रागिब 402 अंक लाकर संस्था सहित पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इसके साथ ही निगार परवीन 387 अंक, निदा परवीन 365, मो. आसिफ 352, रौशन कुमार 316, मो. एजाज 318 अंक लाए।
सभी सफल छात्रों को इंतेखाब खान, एजाजुल खान, प्रेम कुमार, नदीम खान, तमन्ना अंसारी, मौलाना किरामुद्दीन, अहमद रजा, आसिफ खान, माजिद खान, जफर हयात आदि ने बधाई देते हुए आगे उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

Spread the love