तेज आंधी ने किया दर्जनों लोग को बेघर, बिजली गायब।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार
मगंलवार की आधी रात को आए आंधी-तूफान से छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलुआ बाजार, भीमपुर, जीबछपुर, लक्ष्मीनियां एवं अन्य जगह में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली पोल व लाइन टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई। बाजार से लेकर गांव तक की बिजली गुल है। आंधी में पेड़ों से कच्चा आम भी टूटकर गिर गया। उत्पादकों ने भारी नुकसान की बात कही है। हालांकि आंधी के साथ आई बारिश ने गर्मी से राहत दी है। आपको बताते चले कि मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था, जो सटीक साबित हुआ। मंगलवार आधी रात को आंधी-तूफान ने प्रखंड क्षेत्र में कहर बरपाया। रात के बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी से प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ टूट गए , जानकारी अनुसार क्षेत्र के लगभग 2 दर्जन घरों की छतों से टीन शेड उड़ गए। वही दर्जनों जगह बिजली लाइन व पोल भी टूटकर गिरने की जानकारी मिली है, वही फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इलाकों में बुधवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी। इसके अलावा आंधी से आम , लीची उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है। कच्चा आम और लीची पेड़ों से झड़ गया है। वही खेतो में काट कर रखे गेहूं का फसल पानी में डूब गया है। क्षेत्र किसान बताते हैं कि आंधी के कारण दर्जनों एकड़ में लगे केला का पेड़ आंधी में टूट कर गिर गया है ,कुछ इसी प्रकार का हाल है मकई के फसल करने वाले किसानों का भी, किसान बताते कि एक तो इस बार लोग खाद किल्लत के बाद भी लोग खाद का इंतजाम कर फसल में पूरा किया है,और अब यह प्राकृतिक आपदा किसान को बर्बाद करने में लगी है। वही बारिश के बाद कई जगह रोड पर जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि प्रखंड क्षेत्र में हजारो हेक्टेयर भूमि पर मकई और गेहूं की पैदावार होती है। पूर्व में कड़ी धूप और पानी की कमी से भी फसल को काफी नुकसान हो चुका है।

बारिश ने दिलाई राहत।।
आंधी के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। झमाझम बारिश से फसलों को भी लाभ हुआ है। सिंचाई का संकट झेल रहे किसानों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। बारिश के साथ सर्द हवा के चलने से मौसम सुहावना बना है। बुधवार को भी दिनभर आसमान में घने बादल उमड़ते रहे।

किसान फसल से संबंध में जानकारी देते हुए छातापुर सीओ उपेंद्र कुमार बताते हैं कि संबंध में आवेदन मिलने के पश्चात जांच कराई जाएगी।

