लंबित आवास लाभुकों को आरडीओ ने 15 अगस्त के भीतर आवास पूर्ण करने का दिया निर्देश, पूर्ण नहीं करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई।

सुपौल डेस्क

छातापुर प्रखंड क्षेत्र के भीमपुर पंचायत में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणधीन आवास का निरक्षण किया। निरक्षण के दौरान संबंधित पंचायत के आवास सहायक राजीव रंजन भी मौजूद थे।जिन्हें आरडीओ ने लाभुकों से बातकर जल्द लंबित आवास को पूर्ण करने के दिशा में कई निर्देश भी दिए। इस बीच प्रधानमंत्री आवास योजना 2016-17 और 2021-22 (आवास प्लस) के तहत लाभ लेने वाले लाभुकों को आरडीओ रितेश कुमार सिंह द्वारा 15 अगस्त के भीतर आवास पूर्ण करने का निर्देश जारी किया है। जिस निर्देश के आलोक में वैसे लाभुक जो आवास योजना का प्रथम क़िस्त का लाभ ले चुके हैं और आवास पूर्ण नहीं किया है। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए, आवास के रूप में दी गई राशि वापस लेने के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई है। बताते चले कि प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर संबंधित अधिकारी लगातार निरक्षण कर लाभुकों को जल्द आवास को पूर्ण करने के दिशा में पहल की जा रही है। जिसके लिए संबंधित पंचायत के आवास सहायक को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

जहां आवास सहायक द्वारा लाभुकों को लगातार कहने के बावजूद लाभुक आनाकानी करते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि संबंधित अधिकारी ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इधर, छातापुर आरडीओ रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतों में आवास पूर्ण करने के लिए लगातार कहा जा रहा है। इसके बावजूद लाभुक आवास पूर्ण करने से परहेज करते नजर आ रहे हैं। जिसके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बीच लाभुकों को 15 अगस्त तक तय सीमा निर्धारित किया गया है। जिस तय सीमा के अंदर लाभुक अपना आवास पूर्ण नहीं करते हैं तो वैसे लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज कर राशि वापस लेने की बात कही गई है। यही नहीं राशि वापस लेने के बाद लाभुकों पर केश दर्ज कर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

Spread the love