सिल्क कपड़े के व्यवसाई मो. अफजाल के हत्यारे की घर की होगी कुर्की जब्ती- एसएसपी बाबूराम ।

हत्याकांड मामले की समीक्षा करने नाथनगर थाना पहुंचे एसएसपी।

रिपोर्ट-शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर : सिल्क कपड़े के व्यवसाई मो. अफजाल को 14 सितंबर की रात अपराधियों के द्वारा सड़क के बीचो बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी 1 महीने बीत चुके हैं, इस घटना के मुख्य आरोपी मोहम्मद इरशाद हुसैन सहित चार अन्य अपराधी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार है, इसी बाबत भागलपुर के एसएसपी बाबूराम ने नाथनगर थाना पहुंचकर इस कांड की समीक्षा की और कई बिंदुओं पर चर्चा की। मामले में एसएसपी ने कहा जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।

इस दौरान अन्य जघन्य अपराधों की भी लगभग 1 घंटे तक पड़ताल की उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए वहीं दूसरी ओर प्रशासन के सुस्त कार्यशैली से मोहम्मद अफजाल के परिजन काफी नाखुश हैं उनका कहना है 1 महीने बीत जाने के बावजूद भी अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया यह उनकी कार्यशैली पर सीधा सीधा सवाल खड़ा करता है, वहीं एसएसपी ने दीपावली व काली पूजा को ध्यान में रखते हुए इलाके के सघन वाहन चेकिंग के निर्देश भी दिया है साथ ही जेल से छूट कर बाहर आए अपराधियों पर भी नजर रखने की बात कही । जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी मामले पर उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love