राघोपुर-ललितग्राम के बीच स्पीड ट्रायल किया गया, 122 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ट्रेन।।

सोनू आलम  के साथ अमृत सागर  बलुआ बाजार

बड़ी रेलखंड राघोपुर- प्रतापगंज एवं प्रतापगंज-ललितग्राम का सोमवार को रेलवे के समस्तीपुर जोन के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी ब्रजेश कुमार डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय कुमार, आरडब्ल्यूआई अमितेश कुमार समेत पीडब्ल्यूआई सुभाष कुमार ने स्पीड ट्रायल किया। इसके लिए सभी पदाधिकारी सहरसा से इंजन एवं एक डब्बे के सात 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दिन के करीबन 3 बजे ललितग्राम स्टेशन पहुंचे। स्पीड ट्रायल के दौरान ट्रेन के चालक स्वरूप अभिनास कुमार एवं उपचालक सोनू कुमार गुप्ता थे। जहां रेलवे पदाधिकारियों ने कहा कि राघोपुर से ललितग्राम तक नवनिर्मित बड़ी रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल करवाया गया है।

वही कार्यरता इंजीनियर आरके मिश्रा उन्होंने बताया कि राघोपुर से ललितग्राम तक पहली बार स्पीड ट्रायल कराया गया है। राघोपुर से इंजन सहित एक डब्बे के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ललितग्राम तक ट्रेन चलाई गई। वही 3:50 में पुनः ललितग्राम से राघोपुर जाने के क्रम में जब तक खबर लिखी गई थी तब तक ट्रेन की रफ्तार 122किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड मापी गई थी। यह बड़ी बात है, इससे अधिकारियों को संतुष्टि भी मिली है। स्पीड ट्रायल को देखने के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण स्टेशन पर पहुंचे।

लोगों ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। बता दें कि पीएम मोदी ने कुछ ही महीने पहले कोसी नदी पर बने रेल महासेतु पर ट्रेन परिचालन को हरी झंडी दिखाई थी। लोगों को अब लगने लगा है कि जल्द ही रेल की सवारी करने का सपना पूरा होगा। रेल परिचालन के लिए उत्सुक लोग एक दूसरे से पूछते दिख रहे थे कि आखिर कब से ट्रेनों का चलना प्रारंभ होगा।

लोगों में रोजगार सृजन की जगी आस ।।


ललितग्राम स्टेशन परिसर में दुकान चला रहे दुकानदार पवन कुमार ने बताया कि अब फिर से ललितग्राम स्टेशन गुलजार हो उठेगा। बताया कि ट्रेन बंद होने से ललितग्राम के बहुत से लोगों की रोजी-रोटी छीन गई थी। स्थानीय शमशुल हौदा, सद्दाम आलम, सबीर आलम, दिलीप कुमार, मुना साह, बबलू कुमार सहित ने बताया कि ट्रेन परिचालन शुरू होने से एक बार इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। गौरतलब है कि इस रेलखंड पर सहरसा से राघोपुर के बीच सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूर्व से ही ट्रेन का परिचालन हो रहा है। राघोपुर व ललितग्राम के बीच सीआरएस निरीक्षण से पूर्व तैयारी कर ली गई है।

Spread the love