छातापुर: प्रखंड मुख्यालय में हुआ राजद के विशेष बैठक।
अभिमन्यु मिश्रा की रिपोर्ट
छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित देवराम बाबु के आवासिय परिसर के राजद कार्यालय में शनिवार को पार्टी की विशेष बैठक हुई, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो हसन अंसारी की अध्यक्षता एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव भुवनेश्वर नीजपुरिया के संचालन में हुई बैठक में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई, बैठक में विधान परिषद चुनाव के राजद प्रत्याशी अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, पूर्व विधायक यदुवंश प्रसाद यादव सहित जिला व प्रखंड के नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए, एमएलसी प्रत्याशी श्री सिंह ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में अपना समर्थन देने की अपील की, उन्होने विश्वास दिलाते कहा कि बहुत ही मजबुती से आपके अधिकार व सम्मान की बातों को सदन में रखुंगा, बाहुबली के परिपेक्ष्य में कहा कि जब कलम सामने होती है तो तलवार को भी झुकना पडता है,

आपके ऑदोलन को सदन से लेकर सडक तक ले जाने में कभी पिछे नहीं रहूंगा, कहा कि पूर्व एमएलसी बलराम सिंह यादव के निधन पश्चात कोशी इलाके की आवाज 12 वर्षो से दबी हुई है, 18 करोड की राशि में छातापुर को अपना हिस्सा नहीं मिल पाया है, यैसे में अपने सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को समर्थन देने की आवश्यकता है, कहा कि वे सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के सोनपुरा गांव के रहने वाले हैं, वहीं सुपौल के बरूआरी स्थित ननिहाल में रहकर उन्होने शिक्षा दिक्षा ग्रहण की, नीजि कारणों से प्रध्यापक की नौकरी छोड़कर उन्होने जनसेवा के क्षेत्र में कदम रखा है, बैठक के दौरान नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं पंचायतीराज प्रकोष्ठ के नवचयनित पंचायत अध्यक्षों को सपथ ग्रहण करवाकर सम्मानित किया गया, जबकि पार्टी के पंचायत व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया, बैठक में पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, पूर्व विधायक यदुवंश यादव, जिलाध्यक्ष रामनाथ मंडल, रामसुंदर मुखिया, अकिल अहमद, उदित नारायण यादव, अनुरंजन यादव, रमेश यादव, धीरेंद्र यादव, श्याम यादव, दीपक कुमार सरदार, संतोष सरदार, भुवनेश्वर नीजपुरिया, नागेश्वर मंगरदैता, नागेश्वर भुस्कुलिया, नीतीश मुखिया, पुनीत कुमार यादव ने संबोधित करते आगामी चुनाव में समर्थन देने और दिलाने का भरोसा दिलाया, बैठक में प्रमोद कुमार यादव, जहूर आलम, रंजीत कुमार रमण उर्फ बबलु कुसियैत, विजय प्रकाश यादव, उपप्रमुख संजय कुमार यादव, कृष्णा राज सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

