मधेपुरा में एस पी राजेश कुमार ने यातायात थाना का किया हुआ शुभारंभ ……….
मुकेश कुमार मधेपुरा
मधेपुरा में बुधवार को यातायात थाना का शुभारंभ कर दिया गया है. इसका उद्घाटन मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने फीता काटकर किया. ट्रैफिक थाने की कमान सियावर मंडल को सौंपी गई है. थाना के उद्घाटन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशित किया गया था कि 1 नवंबर को पूरे राज्यभर के हर जिलों में ट्रैफिक थाना का उद्घाटन होगा. उसी निर्देश के आलोक में आज से मधेपुरा में भी ट्रैफिक थाना का शुभारंभ कर दिया गया है. अब यहां ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर कानून की धारा संबंधित प्राथमिकी भी दर्ज होगी.

एसपी ने लोगों से ट्रैफिक नियम का रूल मानने और ट्रैफिक नियमों के तहत वाहन चलाने की अपील की है. उन्होंने कहा की ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी होगी. शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस द्वारा शहर को सेक्टर और जोन में बांटा गया था उसे भी सख्ती से पालन कराया जाएगा. सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाना ट्रैफिक पुलिस का दायित्व है. उन्होंने बताया कि यातायात थाना में जिले भर के सड़क दुर्घटना से संबंधित बड़े केस को देखा जाएगा.

मौके पर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

