12 दिनों के भीतर एक महिला को 3 बार सांप ने काटा, लोग हैरान

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के चंपानगर पंचायत के वार्ड 3 में एक महिला को 12 दिनों के भीतर तीन बार सांप ने काट लिया। जिस कारण स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। वहीं यह घटना परिजनों को परेशान कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार चंपानगर पंचायत के वार्ड 3 निवासी अनिल यादव की पत्नी पुष्पा देवी (26) को बीते 31 जुलाई को पहली बार अपने मायके त्रिवेणीगंज में सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अस्पताल में उपचार के बाद उसकी जान को बचाया जा सका। वहीं 3 अगस्त को महिला को एक बार फिर मायके में ही घर में सांप ने काट लिया। घटना के बाद चीख-पुकार पर परिजनों ने उसे एक बार फिर अनुमंडल अस्पताल त्रिवेणीगंज में ईलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल सुपौल में महिला को उपचार के बाद बचाया जा सका।


इधर, महिला को दो बार सांप काटने के घटना से आहत पति अनिल ने उसे वापस मायके से ससुराल बुला लिया। बताया जाता है कि शुक्रवार अहले सुबह ससुराल में बेड पर सोने के दौरान महिला को हाथ कर सांप ने डस लिया।
घटना के बाद चीख-पुकार पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उपचार चल रहा है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। जरूरी दवाई और उपचार चल रहा है।
इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई इसे अपनी अलग-अलग निगाह से देख रहे हैं। लोग अचंभित है।
——–

Spread the love