अपने हक के लिए अनशन पर बैठे है सिमराही के दुकानदार
विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से चीनी ओप्पो ब्रांड की नई K सीरिज़ की ऑनलाइन बिक्री से रिटेलर्स है परेशान!
आपको बता दे कि भारतीय विक्रेताओं को इस रिटेल व्यापार से पूर्णत: निष्काषित करने की कंपनी की विश्वासघाती साजिश के विरोध में रिटेल मोबाइल विक्रेताओं की एक दिवसीय देशव्यापी भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया गया
वहीं सिमराही के ओप्पो डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय के बाहर मोबाइल दुकानदारों ने भूख हड़ताल पर बैठ कर प्रदर्शन किया
वहीं सात साल पहले भारत में प्रवेश करने वाली चीनी ओप्पो मोबाईल कंपनी को देश भर के खुदरा विक्रेताओं द्वारा देश का नंबर एक मोबाइल ब्रांड बनाया गया लेकिन अब ओप्पो ने खुदरा विक्रेताओं पर ज़्यादती करते हुये अपने नए K सीरीज स्मार्टफोन को सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी छूट पर इरादतन उपलब्ध कराया गया नतीजतन, लाखों खुदरा मोबाइल विक्रेताओं के विस्थापित होने की संभावना हो गई है। यही कारण है कि मोबाइल रिटेलर्स आक्रामक हो गए हैं, बार-बार मना करने के बावजूद भी कंपनियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि चीनी कंपनियां केंद्र सरकार के सभी नियमों की अवहेलना कर अनुचित व्यापार कर रही हैं। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन मुंगेर के सभी कार्यकर्ता जोश और खरोश के साथ ही सुबह 10:00 बजे से धरना स्थल पर बैठे नजर आए मुंगेर ऐमरा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी मांगे अगर पूरी नही होगी तो ओप्पो कंपनी के नेशनल हेड का पुतला भी चौक पर फूंका जाएगा

बताते चलें कि सिमराही के साथ साथ ही कटिहार पूर्णिया किशनगंज लखीसराय खड़गपुर बांका भागलपुर सुल्तानगंज अमरपुर जिलों में भी मोबाइल व्यापारियों ने धरना कर विरोध प्रदर्शन किया।
भूख हड़ताल के दौरान कम से कम 80 प्रतिशत नए K सीरीज स्मार्टफोन मेनलाइन खुदरा विक्रेताओं को उपलब्ध कराए जाएं ऐसी मांग की जा रही है।
संगठन ने यह भी चेतावनी दी कि अगर ओप्पो ने भूख हड़ताल से भी उचित कार्रवाई नहीं की, तो अधिक आक्रामक तरीके से जवाबी कार्रवाई होगी।
वही प्रदर्शन कर रहे संस्था के अध्यक्ष राजू कुमार, उपाध्यक्ष, मो0 आफताब, दीपक जयसवाल,ओबेदुल्लाह,मोहहम्म्मद अकरम,राजु जायसवाल मजूद थे ।

