
सिमराही /सुपौल: खाद लेने पहुंची भीड़ हुई अनियंत्रित, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, महिला किसान का सिर फूटा।
ब्रजेश कुमार के साथ, सुरेश कुमार सिंह
आम आदमी यदि किसी का लाठी, डंडा से सर फोर दे तो पुलिस तुरंत उसके ऊपर कार्यवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज देती है। लेकिन यदि पुलिस किसी व्यक्ति का लाठी, डंडा से सर फोड़े तो उसके साथ क्या होना चाहिए। मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित यदुनाथ मध्य विद्यालय का है। जहां रविवार को राघोपुर सीओ प्रीति कुमारी के निर्देश पर पुलिस बल के सहयोग से सीओ के मौजूदगी में बाजार के दो उर्वरक विक्रेता उमेश ट्रेडर्स और मुस्कान ट्रेडर्स के द्वारा किसानो के बीच में यूरिया खाद का वितरण कराया जा रहा था।
इस दौरान उक्त स्थान पर खाद वितरण की सूचना पर खाद लेने हेतु किसानों के अत्यधिक भिड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में किसानों की भीड़ अनियंत्रित हो गई। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के द्वारा काफी प्रयास किया गया। लेकिन किसानों की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। इसी क्रम में मौके पर मौजूद राघोपुर पुलिस ने अनियंत्रित किसानों की भीड़ पर अचानक अंधाधुंध लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान दर्जनों किसान चोटिल हुए। लेकिन इस लाठी चार्ज में किसी पुलिस वाले ने एक महिला किसान के सर पर लाठी चला दिया। जिस घटना में उक्त महिला किसान की सर फुट गई और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा।
जिसे देख उसके साथ आई अन्य महिला किसान ने उसे उठाकर राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुचाया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सको ने उसका इलाज शुरू कर दिया। वहीं अस्पताल परिसर में जानकारी देते पीड़ित जख्मी महिला किसान मोतीपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 6 निवासी उपेंद्र शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी रंभा देवी ने बताई की वह यूरिया खाद के लिए लखीचंद साहू उच्च विद्यालय पर लाइन में खड़ी थी। उर्वरक विक्रेता द्वारा उसका पर्ची काटा जा रहा था। इसी क्रम में अचानक 5-6 की संख्या में पुलिस बल वहां पहुचकर उनलोगों के ऊपर लाठी चार्ज कर दिया। बताया कि इसी क्रम में उसके सर पर एक पुलिस वाला ने लाठी चला दिया और वह नीचे गिरकर बेहोश हो गई। वही उक्त महिला किसान के साथ आई सुनीता देवी, ज्ञानी देवी नामक दो अन्य महिला किसान ने बताई की हमलोग खाद के लिए लाइन में खड़े थे। वही लाइन में खड़े कुछ पुरूष एवं युवा किसानों के द्वारा शोर मचाया जा रहा था। उसके बाद करीब आधा दर्जन पुलिस बल वहां पहुचकर पुरुष एवं युवा किसानों को छोड़ महिला किसान के लाइन में खड़ी महिला किसानों के ऊपर के लाठी चलना शुरू कर दिया। बताई की इस घटना में उनलोगों को भी काफी चोट आई है।
वहीं जानकारी देते चिकित्सक ने बताया कि उक्त महिला किसान के सर में गंभीर चोटें आई है और उसका सर फट गया है। बताया कि करीब 6 टांका लगाकर उसका सर का सिलाई कर इलाज किया जा रहा है। वही कुछ समय बाद जख्मी महिला किसान सहित कुछ अन्य किसानों ने हिस्पिटल की आगे से जा रही पुलिस वाहन को रोककर उसपर बैठे पुलिस पदाधिकारी से न्याय दिलाने के साथ साथ इलाज कराने की बात कहने लगी। उसके बाद उक्त पुलिस पदाधिकारी ने उसे थाना की वाहन में बिठाकर राघोपुर थाना ले आया। जहां उक्त जख्मी महिला थाना के एक कमरे में बैठकर घंटों रोती बिखलती रही लेकिन उसका कोई सुनने वाला नहीं था। वही कभी कभी कुछ पुलिस वाला उसके पास पहुचकर उसे यह कहकर फटकार लगा देता था कि तुम अपने से गिरी है गिरकर चोट लगा है। यहा क्यो हल्ला कर रही है।