शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल निति लागू करने हेतु जाप द्वारा सिमराही एनएच सड़क जाम किया गया।

विकास आनन्द,कोसी ब्यूरो चीफ के साथ ब्रजेशकुमार राघोपुर

जन अधिकार पार्टी द्वारा शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल निती लागू करने को लेकर राज्यव्यापी राष्ट्रीय राज्य मार्ग व मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम के तहत जाप सुपौल द्वारा सिमराही नेशनल हाईवे को घंटो जाम किया गया। नेशनल हाइवे जाम कर प्रदर्शन करने के कार्यक्रम की अध्यक्षता जाप राघोपुर प्रखण्ड अध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा किया गया जिसमें जाप सुपौल जिलाध्यक्ष नन्द कुमार चौधरी ने कहा कि भाग बिहार के लगभग युवा बेरोजगार है और रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं और बिहार सरकार दुसरे राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करने की तैयारी कर रही है, जो कि किसी भी स्तर से न्यायोचित नही है।

प्रदर्शन में उपस्थित सरायगढ़ भपटियाही प्रखण्ड प्रमुख विजय कुमार ने कहा कि सहरसा मे एम्स का निर्माण अति आवश्यक है।कोसी क्षेत्र के करीबन सभी आम जनता आये दिन बीमारी से ग्रषित होने पर उचित इलाज के अभाव में हजारो गरीब मौत के मुह में जा रहे है। इस क्षेत्र में व्याप्त इस समस्या से केन्द्र सरकार को कोई मतलब नही है। प्रखण्ड अध्यक्ष बिजेन्द्र ने कहा की सरकार शिक्षक डोमिसाइल निती अभिलम्ब लागू करे। डोमिसाइल नीति को हटाने से बिहार के युवाओं के लिए अवसर की कमी हो जाएगी।यह बिहार सरकार का एक आत्मघाती कदम है,जिसके विरुद्ध जनअधिकार पार्टी गाँव-गाँव तक लगातार आंदोलन करता करेगा। नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन करने में नन्द कुमार चौधरी,जाप जिलाध्यक्ष सुपौल, विजय यादव ,प्रखण्ड प्रमुख सरायगढ़ भपटियाही , जाप प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वरी सिंह यादव, मिनतुल्ला खान, जाप युवा जिलाध्यक्ष, सुभाष कु· यादव,जाप जिलाउपाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love