सिमराही : जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह का फुंका पुतला
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सुरेश कुमार सिंह सिमराही राघोपुर


राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिमराही के जेपी चौक एन एच 57 पर मणिपुर घटना को लेकर जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया।
मणिपुर में पिछले 78 दिनों से हिंसा जारी है। इसे दबाने में केंद्र सरकार और राज्य सरकार फिलहाल नाकाम है। अब प्रदेश का माहौल और गर्म हो गया है। दरअसल वहा से एक वीडियो सामने आया है।जिसमें दो महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है। जिसका वीडियो सामने आया है। जो काफी शर्मसार करने वाली है।
अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जाप प्रखंड अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने कहा मणिपुर में सभ्यता का चीरहरण हुआ है। और संस्कृति का पाताल-पतन हुआ है।

मणिपुर में अनवरत जारी हिंसा व तनाव से पूरा देश चिंतित है। महिला के साथ अभद्रता की ताजा घटना खासकर भाजपा व उनकी सरकार को शर्मसार करने वाली है।मिन्नतुल्लाह खान जिला युवा अध्यक्ष ने कहा-अत्यंत दुख की बात है। कि मणिपुर में हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही है। इससे पूरा देश चिंतित है। भाजपा की लापरवाही की वजह से मणिपुर में अभी तक 142 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।मणिपुर में 56 इंच सीना वाली डबल इंजन की सरकार की छत्रछाया में बहुसंख्यक, शोषित-वंचित व गरीब तबके के लोगों को रौंदा जा रहा है। , महिलाओं पर अत्याचार की सारी हदें लांघ दी गई हैं।जिस प्रकार से 5-10 हजार लोगों के घरों को फूंक दिया गया , 60-75 हजार लोग घर से बेघर होकर कैंप के शिविर मे शरण ले रहे है। , आज देश जवाब मांग रहा है। सत्ता में बैठी केंद्र की सरकार सत्ता के नशे में चूर है। बताए जिम्मेदार कौन
मौके पर परमेश्वरी सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष,मिन्नतुल्लाह खान जिला अध्यक्ष युवा,हरिहर यादव किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ,बिजेंद्र प्रसाद यादव राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष ,प्रदीप बसेदार प्रतापगंज प्रखंड अध्यक्ष,बबलू यादव प्रखंड उपाध्यक्ष राघोपुर ,सरोज कुमार पंडित छात्र अध्यक्ष प्रतापगंज ,भूपेंद्र यादव, मोहनलाल उड़ाॅव, रामू कामैत, मुस्तफा खान,आसिफ प्रवेज, चंदन कुमार ,सूरत लाल यादव, मनमोहन झा ,जियाउल, बीरबल कुमार यादव ,पांडव यादव, नारायण यादव ,उपेंदर उड़ाओ, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार ,प्रवेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

