सिमराही बाजार /सुपौल: दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो घायल

रिपोर्ट /ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद वार्ड 11 में गुरुवार की देर रात दो बाईकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाईकों के चालक घायल हो गए।


बताया जाता है कि हरिपुर पंचायत के वार्ड 8 निवासी मो. वसीम एक बाइक बीआर 50 एच 0314 से हरिपुर चौक जा रहा था। इसी क्रम में नहर के पास एक बाइक बीआर 50 यू 1156 पर सवार रामविशनपुर पंचायत के वार्ड 12 निवासी प्रमोद कुमार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
———–

Spread the love