बिहार के पूर्णिया जिला के एक साथ तीन भाई बने कलयुग के श्रवण कुमार ।

रिपोर्ट-शयामानंद सिह भागलपुर

भागलपुर :पूर्णिया जिला के नया टोला रिकाबगंज के तीनभाई अपनी 82 वर्षीय मां मीरा देवी और 85 वर्षीय पिता नाथू यादव को कावड़ में बिठाकर सुल्तानगंज से पैदल देवघर रवाना हुए ।तीनों भाइयों के सहयोग के लिए इनके बहनोई और साथ में परिवार के लोग भी चल रहे हैं ।श्रवण कुमार ने बताया कि माता पिता के आशीर्वाद से हम तीनों भाइयों में कभी वैचारिक मतभेद नहीं हुआ है हम यह संदेश देना चाहते हैं कि सबसे धनी व्यक्ति वही है जिन पर माता-पिता का आशीर्वाद हो उसी परिवार में एकता और सुखी नजर आती है। हम आपको बता देंगे पिछले दिनों भी ऐसे ही एक श्रवण कुमार सुल्तानगंज से देवघर अपने पिता और माता को अपने कावड़ में बिठाकर रवाना हुए थे।

Spread the love