सरायगढ़ में शंभू कुमार को बनाया गया पंचायत पर्यवेक्षक।
रिपोर्ट बिमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायत पर्यवेक्षक चयन हेतु गुरुवार को पंचायत भवन के प्रांगण में ग्राम सभा बैठक की गई जिसमें पूरे पंचायत के वार्ड सदस्य सहित कई लोग शामिल हुए।
मुखिया परमिला देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्वेता कुमारी प्रखंड कोऑर्डिनेटर अजय कुमार ठाकुर पंचायत सचिव नरेश कुमार की उपस्थिति में आयोजित ग्राम सभा में मुख्य रूप से स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन को लेकर लंबी चर्चा की गई। स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन को लेकर पहले भी बैठक आयोजित की गई थी जिसमें आम सहमति नहीं बन पाई थी। सहमति नहीं बनने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी को बैठक में उपस्थित होना पड़ा। पर्यवेक्षक पद के लिए 3 अभ्यर्थी मनीष कुमार शत्रुघ्न कुमार यादव और शंभू कुमार अपना-अपना दावेदारी दिए थे। ग्राम सभा में स्वच्छता प्रखंड समन्वयक अजय कुमार ठाकुर ने तीनों अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन के साथ जमा किए गए कागजात की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने चयन प्रक्रिया शुरू कराया।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के पास शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र रहने के बावजूद ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों की सहमति आवश्यक है। कहा कि चयनित पर्यवेक्षक को पूरे पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान में कचरा प्रबंधन कार्यक्रम को लगातार रूप से सफल बनाते रहना है और उसके लिए समर्पित और सक्षम कार्यकर्ता की जरूरत होती है। ग्रामसभा सभी परिस्थितियों को देखते हुए एक अभ्यर्थी का चयन पर्यवेक्षक के रूप में करें। ग्राम सभा में तीनों अभ्यर्थियों के बीच सहमति नहीं बनने पर बहुमत की प्रक्रिया अपनाई गई जिसमें अभ्यर्थी मनीष कुमार के पक्ष में कोई लोग खड़े नहीं हुए। दूसरे अभ्यर्थी शत्रुघ्न कुमार यादव को 17 से कुछ अधिक लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ जबकि शंभू कुमार को 17 वार्ड सदस्यों में से 14 वार्ड सदस्य और 61 लोगों का समर्थन मिला । चयन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों में से अधिकांश लोगों के बहुमत को देखते हुए शंभू कुमार को पंचायत पर्यवेक्षक घोषित किया। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शी रही। ग्राम सभा बैठक में सुगदेव पंडितों, लक्ष्मण प्रसाद यादव चितरंजन यादव पैक्स अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद यादव सुरेंद्र मुखिया उत्तिम लाल यादव पूर्व सरपंच मुनीलाल यादव चंद्रशेखर यादव मुकेश कुमार शिक्षिका बबीता कुमारी सुभाष कुमार यादव मोहम्मद इदरीश राजेश कुमार रोशन संदीप कुमार यादव धनवीर यादव दिलीप कुमार यादव राम प्रसाद यादव लेखापाल रिचा कुमारी सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

