एनएच 57 पर ऑटो का टायर फटने से, चालक समेत कई यात्री जख्मी।।
–अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 57 पर शुक्रवार की सुबह एक ऑटो के टायर ब्रस्ट करने से ऑटो अनियंत्रित हो गई। इस दौरान ऑटो पर सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिर कर जख्मी हो गया । जानकारी अनुसार ऑटो चालक शिव कुमार रजक अपनी ऑटो बीआर 50 पी 5056 से भीमपुर थाना के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 57 से कुछ यात्रियों को लेकर जा रहे थे। इसी क्रम में जो दुर्घटना हुई जिसमें ऑटो में सवार यात्री मिथलेश कुमार रजक सड़क पर गिर कर ज़ख्मी हो गया। वही इस दुर्घटना में ऑटो में बैठे अन्य लोगों को भी चोट आई है।उधर जख्मी को ऑटो चालक शिवकुमार ने उसे इलाज हेतु सिमराही ले गया है,

जहाँ उसका इलाज चल रहा है । उधर घटना की जानकारी मिलने पर भीमपुर थाना ने मौके से ऑटो को जब्त कर थाना ले आई । इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष रमाशंकर कुमार ने बताया कि ऑटो को जब्त कर थाना लाया गया है । आवेदन फिलहाल प्राप्त नहीं हुआ है,आवेदन मिलने पर आगे की कारवाई की जाएगी ।

