
मंगल कलश यात्रा से शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ:पनोरमा ई होम्स
पूर्णिया:आज से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन पूर्णिया के ई होम्स पनोरमा में किया जा रहा हैं जिसको लेकर शनिवार को सिटी कालीघाट स्थित सौरा नदी से जल भरकर श्रद्धालु शहर के सदर थाना,स्टेशन नरोड,कटिहार मोर,बेलोरी होते हुए कलश यात्रा निकाला गया।
कलश यात्रा में लोग बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया।
कलश यात्रा में बैण्ड-बाजा,डीजे पर महिलाए-युवती व बच्चे भी डांस कर रहा था,यात्रा में रथ,घोड़ा,के अलावे विभिन्न तरह के झाँकी साथ-साथ चल रहे थें जिसमें दहेज प्रथा,बाल-भ्रुर्ण हत्या,सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग जगह-जगह पुष्प वर्षा श्रद्धालुओ को पीने के लिए शुद्ध पेयजल साथ-साथ सड़क मार्ग को भी साफ-सफाई करवाया गया था।
कलश यात्रा विद्वानो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रात सात बजे पूर्णिया सिटी काली मंदिर से निकलकर ई होम्स पनोरमा स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचा जहां पर कलश को स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर 01 बजे से कथा वाचक भाई श्री गुप्तेश्वर पांडे महाराज जी ने अपने मुख से कथा प्रारंभ किया।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में कथा स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को लगया गया था,कलश यात्रा के दौरान पूर्णिया पुलिस के विभिन्न थानो की पुलिस गाड़ी बुलिस बल के साथ चल रहे थें। कथा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी कड़ा इंतजाम किया गया था।
कथा स्थल पर कलश यात्रियो के लिए भोजन-पानी का भी इंतजाम यज्ञ कमेटी के द्वारा किया गया था।
कलश यात्रा में कथा वाचक श्री गुप्तेश्वर पांडे महाराज भी रथ पर सवार होकर चल रहे थें,वही कलश यात्रा में बच्चे विभिन्न वेश-भूषा में हनुमान जी,राम-लक्ष्मण,राधे कृष्ण भी बनकर कलश यात्रा में शामिल थें।