प्रखंड क्षेत्र के बुजुर्ग संसाधन केंद्र संस्कृत निर्मली के प्रांगण में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की बैठक हुई…..
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
सीनियर सिटीजन एसोशिएसन की बैठक
करजाईन थाना अंतर्गत बुजुर्ग संसाधन केंद्र संस्कृत निर्मली के प्रांगण में राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की बसंतपुर प्रखंड इकाई की वैठक रविवार को प्रखंड उपाध्यक्ष बासुदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में रेलवे किराया में रियायत को पुनः बहाल करने, बुजुर्गों के पेंशन भुगतान सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर प्रखंड महासचिव अमरनाथ झा, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष कुशेश्वर सिंह, अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के अध्यक्ष सीताराम मंडल, धीरेन्द्र मिश्र, बद्री नारायण आनंद, कमल नारायण सिंह, सत्यनारायण सिंह, विनोद मिश्र, मोहन मिश्र, कृष्ण मोहन पासवान, जगदीश पासवान, मोहन मंडल आदि उपस्थित थे।

