
मृतक गुलजार के शोकाकुल परिजनो से मिले संजीव मिश्रा ।
छातापुर(सुपौल) मुख्यालय के रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 05 निवासी मो. गुलजार का बीते दिनों जम्मू कश्मीर में हत्या कर दिया गया था.
जिसके बाद से मृतक के परिजनों समेत गांव में शोक का माहौल व्याप्त हैं. वही बुधवार को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजीव मिश्रा ने मृतक के घर पहुंचकर उनके शोकाकुल परिवार से घटना के बारे में जानकारी लिया साथ ही श्री मिश्रा ने अपनी शोक प्रकट कर प्रशासन से उचित न्याय करने की मांग की हैं,उन्होंने कहा की निर्दोष फंसे नही और दोषी बचे नही,संजीव मिश्रा ने मृतक के शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के बच्चों को गोद लिया एवं उनके पढ़ाई-लिखाई का खर्च पनोरमा ग्रुप द्वारा देने की बात कही.
मौके पर मृतक के परिजन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थें।

