बलुआ बाजार : बुजुर्ग की पीट पीट कर की गई हत्या, मचा कोहराम।

 

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत वार्ड नंबर 6 में शनिवार की संध्या 8:00 बजे दरवाजे के आगे मोटरसाइकिल लगाने को लेकर हुआ मारपीट, 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या। पांच अभियुक्त में 2 महिला गिरफ्तार, मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण द्वारा 2 घंटे तक एसएच 91 रहा जाम, बसंतपुर बीडीओ और वीरपुर थानाध्यक्ष आश्वासन पर हटा जाम। जानकारी अनुसार शनिवार की संख्या करीबन 8:00 बजे ज्योतिष प्रसाद साह के दरवाजे के सामने रोड पर 5 से 6 लोग मोटरसाइकिल लगाकर अरुण शाह के दुकान पर शराब लेने गए हुए थे। इसी दौरान ज्योतिष प्रसाद साह जो पैसे से सब्जी व्यापारी है,जब हटिया से संध्या में घर लौटे तो उन्होंने देखा उनके घर के आगे 5 से 6 मोटरसाइकिल लगा देखकर बोले जहां सामान लेने आए हैं, वही जाकर मोटरसाईकिल लगाओ। इतने में उक्त सभी मोटरसाइकिल वाले जाने लगे, वही इसके बाद अरुण साह , सुनील कुमार साह,अरुण कुमार साह की पत्नी पुष्पा देवी, सुनील साह की पत्नी गीता देवी और अरुण साह के पुत्र आकाश कुमार सभी ज्योतिष प्रशांत शाह के दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते हुए अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए कहने लगे कि तुमने हमारे सभी ग्राहक को भगा दिया। वही जब ज्योतिष प्रसाद साह उन लोगों को समझाने लगे कि आप अपने ग्राहक का मोटरसाइकिल अपने दरवाजे पर लगवाए,इतने में उक्त सभी ने मिलकर ज्योतिष प्रसाद साह के साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगे। वही इस दौरान जब इनके दोनो पुत्र मनोज साह और अजय साह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उक्त सभी ने उनके साथ भी पूरी तरह से मारपीट की। वही मारपीट के दौरान ज्योतिष प्रसाद साह जमीन पर गिर गए और उठ नहीं पा रहे थे। जिसके बारे में उनके दोनों पुत्र ने जब हो-हल्ला करना किया तो आस पड़ोस के लोग बचाने पहुंचे। वही इसके बाद ज्योतिष प्रसाद साह को अनुमंडल अस्पताल बीरपुर ले जाया गया जहां उस दौरान मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जिसके बाद घटना से आक्रोशित परिजनों ने मृतक के शव को एसएच 91 पर रखकर आरोपी पक्ष के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे बसंतपुर आरडीओ कुमार मनीष भरद्वाज व वीरपुर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर करीब दो घंटे के बाद जाम को समाप्त करवाया इधर, मामले को लेकर मृतक के पुत्र ने थाने में आवेदन देकर पांच लोगो को आरोपी बनाया है। वहीं बलुआ पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए दौ आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है आरोपी पक्ष पिछले कई वर्षों से शराब की अवैध कारोबार करता आ रहा है।जिसको लकेर आरोपी पर बलुआ थाना में मामला भी दर्ज है।आरोपी अरुण साह, सुनील साह शराब मामले में कई बार जेल भी जा चुका है।बताया कि कारोबारियों का घर उनके घर के सामने होने के कारण अयदिन मृतक के दरवाजे पर लोग अपनी वाहन खड़ा कर शराब खरीदकर ले जाते थे। यही नहीं लोग खुलेआम उसके घर के आसपास शराब भी पिया करते है।इस बीच कुछ दिन पूर्व ही सुनील कुमार साह,अरुण कुमार साह जेल से छूट कर आया था।हलाकि,बलुआ पुलिस शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम में भेजकर जांच में जुट गई है।

इधर, पोस्टमार्टम से शव घर आते ही मृतक के परिजनों के चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। साथ ही मृतक के पत्नी और मनोज साह ,अरुण साह का रो रौ रोकर बुरा हाल था।

लंबे समय से शराब तस्करी धंधे से जुड़ा हुआ था आरोपी।।

इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर स्थानीय पुलिस को आड़े हाथ लिया और पुलिस कि कार्यशैली पर जमकर सवाल उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी पक्ष लंबे समय से शराब का कारोबारी करता था। जिसके संबंध में पुलिस को कई बार शिकायत किया गया था।इसके बावजूद पुलिस अनदेखी करती रही। जिसके कारण आरोपियों का मन सातंवे आसमान पर है। यही कारण है कि कानूनी कार्रवाई के खोफ को दरकिनार कर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।सूत्रों की माने तो इन दिनों बिशनपुर चौक सहित बिशनपुर गांव में कुछ लोग शराब व गांजा के तस्करी से जुड़े हुए है।वही तस्करों के द्वारा कमाई का एक मोटा हिस्सा स्थानीय थाना को भी दी जाती है।जिस कारण बिशनपुर चौक व गाँव में कुछ लोग कानून को ठेंगा दिखाते हुए खुलेआम शराब व गांजा का अवैध कारोबार करते है।

इधर घटना को लेकर बीरपुर एसडीपीओ पंकज मिश्रा ने बताया कि बलुआ थाना से पूछ लीजिये सब बता देगा।
वही बलुआ थाना अध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर घटना में संलिप्त दौ महिला की गिरफ्तारी हुई है।वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।बांकी आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Spread the love