सैफगंज/ फारबिसगंज:तीन दिवसीय त्रिकुंज महायज्ञ का आयोजन प्रारम्भ ।

दिवाकर कुमार, फारबिसगंज

फारबिसगंज : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सैफगंज पंचायत स्थित माँ शारदे ग्राउंड, संथाली टोला, वार्ड संख्या आठ में तीन दिवसीय त्रिकुंज महायज्ञ का आयोजन आज से प्रारम्भ। श्री श्री 108 त्रिकुंज महायज्ञ रविवार, सोमवार एवं समापन बुधवार को होगी। इस कार्यक्रम के लिए श्री कुंज सहित अलग से हवन कुंड बनाया गया है। यज्ञ में 72 घण्टे तक हवन और अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सैफगंज मुखिया दिलीप पासवान ने बताया कि श्री श्री 108 त्रिकुंज महायज्ञ पूरे सैफगंज पंचायत वासियों के सहयोग से आज आरम्भ हुआ है।

कार्यक्रम में युवाओं ने काफी जोर शोर के साथ मेहनत किया है। लोक कल्यानार्थ और विश्व शांति के लिए आयोजित हुआ है। इस तरह के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। वही उन्होंने आस पास के क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में त्रिकुंज महायज्ञ में अपनी भागीदारी दें जिससे आपके साथ साथ आपके पूरे परिवार में भी शांति होगी। इससे अपने समाज मे सकारात्मक संदेश दे सकते है।इस दौरान फारबिसगंज पीएचसी से चिकित्सा सेवार्थ शालू मिश्रा,सरिता झा अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।

आयोजन को लेकर पूर्व सरपंच कृष्णानंद कुँवर ,मुखिया दिलीप पासवान, भुत पूर्व सरपंच सत्यनारायण यादव,भुत पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद साह, मनीष यादव,राधा साह,मिन्टू साह,त्रिभुवन ठाकुर,सुंदर भगत, कृष्णा दत्ता,बाबू मण्डल,विमल साह,सरपंच रामानन्द पासवान,अमित सिंह,बिपुल यादव,मिट्ठू यादव,नीरज पासवान, अजय ठाकुर,दीपक ठाकुर,बिपुल कुमार,मुकेश कुमार यादव,चंदन राय,सुन्दर भगत,सोनू पासवान,नरेश यादव,मिथुन सिंह,रितेश साह,सन्तोष यादव,राजेश राम,उमेश साह, रब्बा ठाकुर,राजू पासवान,धर्मजीत मंडल,उप मुखिया प्रदीप यादव,रिक्कू सिंह,सोनू वर्मा सहित सैफगंज के युवा व बुद्धिजीवि वर्ग व जनप्रतिनिधि तन मन धन से जुटे हुए है।

Spread the love