वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का दबदबा, माँ ट्यूशन सेंटर के छात्र प्रेम कुमार साह ने लाए 457 अंक
दिवाकर कुमार , अररिया
फारबिसगंज:-मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे इस कथन को चरितार्थ कर दिया माँ ट्यूशन सेंटर के छात्र प्रेम कुमार साह ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट बृहस्पतिवार को 3:00 बजे जारी किया गया, जिसमें माँ ट्यूशन सेंटर, सैफगंज व उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टेढ़ी मुसहरी के छात्र प्रेम कुमार ने 500 में 457 अंक लाकर संस्थान टॉप रहा। माता-पिता, गुरुजन और समाज का नाम रोशन किया। इनके पिता भूषण साह ने बताया कि परिवार में पत्नी सोनी देवी के अलावे दो पुत्री हैं। यह कहते हैं कि उनके जीवन का एकमात्र मकसद बच्चों को पढ़ा लिखा कर एक सफल इंसान बनाना है। माँ सोनी देवी एक कुशल गृहिणी के अलावा आशा भी है। जो बताती है, कि प्रेम कुमार बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का रहा है। जो ठान लेता है। उसे करके दिखाता है। प्रेम अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और संस्थान के प्राचार्य सनोज कुमार ठाकुर एवं गुरुजनों को दिया है। वहीं 422 अंकों के साथ अभिमन्यु कुमार दूसरे स्थान पर रहे जबकि अंकित कुमार 406 व साधना कुमारी 382 अंकों के साथ क्रमश तीसरे व चौथे स्थान पर रहें। साथ ही अधिकांश बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. संस्थान के प्राचार्य सनोज कुमार ठाकुर ने सभी बच्चों को शुभाशीर्वाद के साथ बधाई दी। और बताया कि एमटीसी के हमारे सभी सहयोगी और बच्चों के कड़ी मेहनत का परिणाम हैं। कि आज यहाँ के बच्चे अद्भुत प्रदर्शन किया है।और सब का सहयोग इसी प्रकार अगर बना रहा तो यहाँ के छात्र जरूर एक ना एक दिन राज्य टॉप भी करेगा। इस मौके पर संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक वेदानंद मंडल, रमण वर्मा, सुमन वर्मा, पल्लव सिंह, सुभाष कुमार, सनोज कुमार तथा शिक्षिका प्रेमलता ठाकुर, अंशु कुमारी, साक्षी वर्मा ने बच्चों के सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बच्चों यह जीवन की पहली सीढ़ी है। इससे भी कठिन परिश्रम करके जीवन में और आगे बढ़ते रहें।
बच्चों का बेहतर प्रदर्शन करने पर ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं है। वही श्री मनीष कुमार यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों को बधाई दी साथ ही संस्थान के प्राचार्य सनोज कुमार ठाकुर और सभी शिक्षकों के सही मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।

