कटिहार नवगछिया सीमा क्षेत्र के बीच में एचडीएफसी बैंक कर्मी से 13 लाख 30 हजार रूपए की लूट ।
श्यामानंद सिंह , भागलपुर
भागलपूर: नवगछिया मे दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक कर्मी से हथियार के बल पर एनएच 31 पर 13 लाख ₹30 हजार रुपए की लूट कर ली गई है, आपको बताते चलें कि सुबे के मुखिया नीतीश कुमार भागलपुर दौरे पर हैं, जहां पर वे समाज सुधार अभियान कर लोगों को समाज में फैली कुरीतियों को सुधारने की अपील कर रहे हैं, तो वही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किए। इसी दौरान भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला सीमा क्षेत्र रंगरा ओपी एनएच 31 और कटिहार सीमा के कुर्सेला सीमा क्षेत्र के पास नवगछिया से कुर्सेला जा रहे हैं एचडीएफसी बैंक के कर्मी से अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर 1ज्ञलाख ₹30 हजार की लूट कर ली गई और अपराधी भागने में सफल रहा पीड़ित बैंक कर्मी घटना की सूचना रंगरा थाना पुलिस क्षेत्र को दी। जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची रंगरा पुलिस ने पीड़ित से सारी जानकारी लेकर मामले की छानबीन में जुट गई हैं। वहीं आपको बताते चलें कि बिहार पुलिस सप्ताह चालू हो गया है इसी को लिखते हुए रंगरा ओपी थाना क्षेत्र में आज खेल का आयोजन भी किया गया था थाना क्षेत्र में बैडमिंटन खेल का आयोजन किया गया था जहां पर थाना के सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लिया इसी दौरान पुलिस पुलिस सप्ताह के दौरान खेल में मस्त रहिए और इधर अपराधी 13 लाख ₹30 हजार रुपए लूट कर भाग चले। पीड़ित एचडीएफसी के केशीयर रेशम चौधरी ने बताया कि 2 अपाची मोटरसाइकिल से चार अपराधियों ने पीछा किया में और मेरा एक साथी एक ही बाइक पर कुर्सेला एचडीएफसी बैंक मे 13 लाख 30 हजार रुपए जमा करने जा रहे थे कि इसी बीच कुर्सेला और रंगरा थाना क्षेत्र बॉर्डर के पास पिस्टल का भय दिखाते हुए ओवरटेक करते हुए बाइक को रुकवाया और 13 लाख 30 हजार की लूट कर ली। मामले की जानकारी कुर्सेला पुलिस को दी गई। लेकिन कुर्सेला पुलिस ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि यह मेरा क्षेत्र नहीं है। करीब 1 घंटे के बाद पीड़ित रंगरा थाना आए और रंगरा थाने के थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी गईं। जानकारी मिलते ही रंगरा थाना के थाना अध्यक्ष महताब खान ने बताया कि जैसे ही हम लोगों को घटना की सूचना मिली हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है

