छातापुर: पंचायत में मनरेगा कार्य योजना के तहत किया जा रहा नदी चिरान।

सोनू आलम , भीमपुर सुपौल

मनरेगा योजना की पहल से मजदूरों को गांव में ही रोजगार दिया जा रहा है ताकि दैनिक मजदूरी करने वाले अपने गांव में ही रोजगार के माध्यम से अपना भरण पोषण कर सके। इसको लेकर मजदूरों में भी खुशी देखी जा रही है। ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र के ठूठी पंचायत का है। जहां पंचायत के वार्ड 12 स्थित सुरसर नदी के कारण खेतों से लेकर गांव तक को अपने आगोश में लेने लगा है। जिसके कारण गाँव के अधिकांश लोग इसके धारा से प्रभावित होते रहे हैं। इसी को देखते हुए मनरेगा योजना के तहत फ्लड प्रोटेक्शन बाढ़ सुरक्षा हेतु नदी का चिरान कर उसके धारा को प्रवर्तित करने का काम किया जा रहा है।

जिसमें शनिवार को कार्यस्थल पर क्षेत्र के दैनिक मजदूरी करने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया गया है। रोजगार सेवक के नेतृत्व में कार्यों में रोजगार मिलने से कई परिवार खुश नजर आ रहे हैं। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय ने स्थल जांच के बाद मजदूरों का हौसला बढ़ाया और सरकारी निर्देश का अनुपालन करते हुए कार्य करने को कहा। मौके पर उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत नदी चिरान का कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दैनिक मजदूरों को मजदूरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दौरान शनिवार को करीब सौ से ज्यादा मजदूरों को काम दिया गया है। जो तकरीबन महीनों तक चलेगा। वहीं पीटीआई उमेश कुमार ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत मनरेगा कार्य को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को रोजगार देना है। जिसके अंतर्गत लगभग 200 से 250 मजदूरो को इसका लाभ मिल रहा है।वही गौर तलब हो कि एक तरफ मजदुरो को काम दिया जा रहा है वही दुसरे तरफ बांध से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपने निजी कार्य हेतु मिट्टी की उघाई कर रहे है वही विभागिय स्तर से कारवाही की पहल की जा रही है , उस सबंध में गंगा मंडल से पूछा गया तो उसने बताया कि अज्ञात ट्रेक्टर बिना नंबर प्लेट का मिट्टी ले जा रहे है इसके अलावे नदी चिरान होने के बाद स्थानीय लोगों का जमीन समेत गांव धरासायी होने से बच जाएगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय पीआरएस राकेश कुमार, अजय मंडल, गंगा मंडल ,भिखारी सादा , उपेंद्र सादा, अर्जुन सादा, लीलानंद सादा,धर्मदेव सादा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love