सोनू आलम , भीमपुर

छातापुर: पंचायत में मनरेगा कार्य योजना के तहत किया जा रहा नदी चिरान।
छातापुर : पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद विभागीय सारा कार्य को पूरा कर लिया गया है। वहीं हर पंचायत में नव निर्वाचित मुखिया अपने पंचायत में योजना के संबंध में आमसभा भी कर चुके हैं। जिसके बाद पंचायतों में योजना अंतर्गत कार्य भी शुरू किया गया है। इसी कड़ी में मनरेगा योजना की पहल से मजदूरों को गांव में ही रोजगार देने का सिलसिला भी शुरू हो चुकी है।

ताकि दैनिक मजदूरी करने वाले अपने गांव में ही रोजगार के माध्यम से अपना भरण पोषण कर सके। इसको लेकर मजदूरों में भी खुशी देखी जा रही है। ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र के ठूठी पंचायत का है। जहां पंचायत के वार्ड 11 स्थित सुरसर नदी के कारण खेतों से लेकर गांव तक को अपने आगोश में लेने लगा है। जिसके कारण गाँव के अधिकांश लोग इसके धारा से प्रभावित होते रहे हैं। इसी को देखते हुए मनरेगा योजना के तहत फ्लड प्रोटेक्शन बाढ़ सुरक्षा हेतु नदी का चिरान कर उसके धारा को प्रवर्तित करने का काम किया जा रहा है।

जिसमें शनिवार को कार्यस्थल पर क्षेत्र के दैनिक मजदूरी करने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया गया है। रोजगार सेवक के नेतृत्व में कार्यों में रोजगार मिलने से कई परिवार खुश नजर आ रहे हैं। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय ने स्थल जांच के बाद मजदूरों का हौसला बढ़ाया और सरकारी निर्देश का अनुपालन करते हुए कार्य करने को कहा। मौके पर उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत नदी चिरान का कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दैनिक मजदूरों को मजदूरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दौरान शनिवार को करीब सौ से ज्यादा मजदूरों को काम दिया गया है। जो तकरीबन महीनों तक चलेगा। वहीं पीटीआई उमेश कुमार ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत मनरेगा कार्य को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को रोजगार देना है। जिसके अंतर्गत लगभग 100 से 150 मजदयरों को इसका लाभ मिल रहा है। इसके अलावे नदी चिरान होने के बाद स्थानीय लोगों का जमीन समेत गांव धरासायी होने से बच जाएगा। मौके पर पीआरएस राकेश कुमार, राजेन्द्र पासवान, भिखारी सादा, उपेंद्र सादा, अर्जुन सादा, लीलानंद सादा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

