“उर्वरक निगरानी समिति बैठक में की गई उर्वरक वितरण व प्राप्ति की समीक्षा ,मृदा दिवस पर मृदा बचाने का मुहिम चलाने का आह्वान”
रिपोर्ट- विकास आनन्द,राघोपुर
राघोपुर प्रखण्ड परिसर में ई किसान भवन में प्रखण्ड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित किया गया। रबी सीजन में गेँहू व मक्का खेती के मद्देनजर रासायनिक उर्वरक क़ी उचित मूल्य पर उपलब्धता को लेकर विभागीय आदेश पर ये प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बैठक किया गया।

राघोपुर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बैठक में जद यू प्रखण्ड अध्यक्ष सह किसान नेता प्रो0 कमल प्रसाद यादव जो कि विधायक प्रतिनिधि भी है और किसान संघ के प्रतिनिधि सत्य नारायण सहनोगिया ने रबी खेती हेतु राघोपुर प्रखण्ड में विभिन्न खुदरा उर्वरक बिक्रेताओ सहित बिस्कोमॉन में उपलब्ध उर्वरक के भंडार का जायजा लिया और आगामी समय मे उर्वरक भंडार की उपलब्धता कायम रखने का निर्देश भी दिया। राघोपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश ने प्रखण्ड में प्राप्त यूरिया और डीएपी खाद के वितरण व्यवस्था की समीक्षा की और आगामी प्राप्त होने वाले स्टॉक को विधिपूर्वक किसानों को उपलब्ध कराने हेतु सभी अनुज्ञप्तिधारी बिक्रेताओ को बताया। डीएपी खाद के वैकल्पिक उर्वरक की जानकारी देते हुए थोक उर्वरक वितरक मेसर्स धरती धन के प्रतिनिधि ने बताया कि डीएपी खाद का बेहतरीन विकल्प है एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) और विभिन्न ग्रेड का एनपीके खाद जो कि सरकारी निर्धारित दर पर सभी उर्वरक अनुज्ञप्तिधारी बिक्रेताओ के पास उपलब्ध हैं।

प्रखण्ड नोडल पदाधिकारी सह कृषि समन्वयक बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बिना आधार कार्ड के पॉस मशीन पर अँगूठा लगाए बगैर खाद का बिक्री करना अवैध व गैर कानूनी है। उर्वरक निगरानी समिति बैठक में उपस्थित प्रखण्ड क्षेत्र के अनुज्ञप्तिधारी उर्वरक बिक्रेताओ ने बताया कि फिलहाल एनपीके और एपीएस खाद का भंडार उपलब्ध हैं और सभी किसानों को आधार नम्बर के साथ पॉस मशीन से बिक्री करने के पश्चात दिया जा रहा है। राघोपुर प्रखण्ड के कृषि समन्वयक बिनोद कुमार,डॉ नरेन्द्र जायसवाल और सुमन कुमार ने बताया कि राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सभी अनुज्ञप्तिधारी खुदरा उर्वरक बिक्रेताओ के पॉस मशीन से गोदाम में रखे उर्वरक का स्टॉक का जाँच किया जा रहा है साथ ही उचित मूल्य पर उर्वरक बिक्री का भी सत्यापन किया जाएगा। इसमें अनियमितता बरतने वाले दोषी बिक्रेता के खिलाफ उच्चाधिकारियों को प्रतिवेदित कर उर्वरक नियंत्रण धारा के तहत कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त 05 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के अवसर जिला किसान संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण सहनोगिया के उपस्थित सभी लोगो से मृदा स्वास्थ्य को बचाने हेतु अपील किया और कहा कि अधिक से अधिक जैविक खाद और जैविक उत्पादों का इस्तेमाल करने से ही मृदा में मौजूद जीवाणुओं को बचाया जा सकता है। बैठक में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष जमील अनवर सहित उर्वरक बिक्रेता रणधीर महतो, शारदा शरण, कामेश्वर यादव, कैलास दास, राजेश यादव, रामस्वरूप यादव,पवन चौधरी, सुरेंद्र यादव,सोनू ठाकुर,बिनोद चौधरी, और राघोपुर प्रखण्ड के सभी पंचायत के किसान सलाहकार उपस्थित थे।

