नवगछिया में हुई सेवा निवृत्त शिक्षक की आंख में गोली मार कर हत्या ।

*नवगछिया में हुई सेवा निवृत्त शिक्षक की आंख में गोली मार कर हत्या*

शयामानंद सिह भागलपुर

भागलपुर: नवगछिया अंतर्गत कोसी नदी पार स्थित कदवा सहायक थाना क्षेत्र के प्रताप नगर कदवा में अस्सी वर्षीय सेवा निवृत्त शिक्षक आनंदी प्रसाद सिंह की बीती रात घर मे ही सोये अवस्था में उनकी आंख में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बहरहाल घटना के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते हीथ नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया तथा मौके पर ही पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया है।

प्रताप नगर कदवा में शिक्षक आनंदी सिंह को किसी अज्ञात अपराधी के द्वारा सोते समय ही आज रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई

Spread the love