पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हुए सेवानिवृत्त, नए प्रभारी बने डॉ प्रसन्ना ।
प्रतापगंज सुपौल
प्रतापगंज /सुपौल: पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मंगलवार को सेवानिवृत्त होने के बाद सम्भाले डॉ प्रसन्ना ने पदभार। जानकारी अनुसार पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र प्रसाद साहू का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया। वही पीएचसी में पहले से कार्यरत डॉ प्रसन्ना को विभाग ने प्रभारी का बागडोर सम्भालने का आदेश जारी किया गया। डॉ प्रसन्ना ने विभागीय आदेश पर बुधवार को पीएचसी का प्रभारी के रुप मे पदभार ग्रहण किया। डॉ प्रसन्ना ने बताया कि हम करीब दो वर्षों से पीएचसी में डॉ के रुप मे पदस्थापित था। पीएचसी में होने वाले गतिविधि व कार्य को हम बारीकी से जानता हूँ। हम सभी के सहयोग से अपने कार्यकाल में पीएचसी को और अच्छा करके देने का कोशिश करूँगा। उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र प्रसाद साहू सर ने भी अपने कार्यकाल में पीएचसी के लिए सराहनीय कार्य किये है।

