लोकप्रिय रामचन्द्र भगत की माँ रासवती देवी ने सिमराही वार्ड नं 07 के वार्ड पार्षद के लिए भरा पर्चा

रिपोर्ट- ब्रजेश कुमार, सिमराही नगर पंचायत

सिमराही नगर पंचायत : आगामी नगर पंचायत चुनाव में सरकार ने महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देने के ख्याल से जनप्रतिनिधियों में आधी आबादी को आरक्षित किया है। इसी मद्देनजर बड़े बड़े दिग्गज समाजसेवी भी अपने घर की महिला को नगर पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी के लिए घर से बाहर समाज और नगर तक आमलोगों के बीच जनसेवा के लिए प्रेरित कर रहे है। जी हाँ, यही बाते नवनियुक्त सिमराही नगर पंचायत के वार्ड नं 07 के युवा समाजसेवी दिग्गज रामचंद्र भगत पर भी लागू हो रही है। ज्ञात है कि युवा समाजसेवी रामचन्द्र भगत अपने वार्ड सहित पूरे नगर में काफी लोकप्रिय चेहरा है। लेकिन महिला आरक्षित सीट के कारण उन्होंने अपने बदले अपनी माँ रासवती देवी को सिमराही वार्ड नं 07 से वार्ड पार्षद के उम्मीदवारी के लिए आज राघोपुर प्रखण्ड मुख्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष उम्मीदवारी के लिए पर्चा दाखिल किया है। पुत्र रामचन्द्र ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का ख्याल करते हुए बिना भीड़ लगाए चुनिन्दा समर्थक के साथ पर्चा दाखिल किया गया है।दोपहर करीब तीन बजे निर्वाची पदाधिकारी के पास नॉमिनेशन के बाद प्रत्याशी रासवती देवी ने बताया कि वे इस सिमराही गाँव की ही बेटी है और करीब 40वर्ष पूर्व अपने पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद कठिन दौर से इस सिमराही गाँव के सहयोग से ही अपने पुत्र रामचन्द्र भगत को बड़ा किया और आज इस गावँ के कर्ज और नगरवासी के कर्ज को चुकाने के लिए ही अपने पैतृक वार्ड से नॉमिनेशन दाखिल कर वार्ड पार्षद में जितने के बाद अपने वार्ड सहित पूरे नगर को सजने संवारने का कार्य करूंगी साथ ही हर घर के हर नागरिकों को सारी मूलभूत सुविधाएं के लिए जीवन समर्पित करूंगी। प्रत्याशी रासवती देवी ने बताया कि बताया कि मेरा पुत्र रामचंद्र पिछले कई वर्षों से सिमराही के हर सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है और अब हम दोनों माँ पुत्र मिलकर अपने वार्ड नं 07 को बिहार राज्य में मॉडल वार्ड बनाकर दिखाएंगे। इस मौके पर बुलंद हौसले के साथ समाजसेवी रामचंद्र ने बताया कि मेरी माँ रासवती देवी को अपने वार्ड नं 07 के हर घर हर आंगन में जाना आना है, इसी कारण से हमारे वार्ड के सभी नागरिकों ने ही मेरी माँ को वार्ड पार्षद के उम्मीदवारी के लिए प्रेरित किया है।अब देखना दिलचस्प होगा कि युवा रामचन्द्र के लोकप्रियता के सामने कौन से उम्मीदवार दम दिखाने की कोशिश करते हैं।

Spread the love