राघोपुर : लिपिक पद पर कार्यरत युवक पटरी किनारे मिला घायल, मौत
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 15 पासवान टोला के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवक घायल अवस्था में संदिग्ध अवस्था में मिला। जिसे लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक सिंचाई विभाग राघोपुर में लिपिक पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि मधुबनी जिले के कोयलाक गांव निवासी सत्यानंद झा (45) राघोपुर सिंचाई विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत थे। मंगलवार सुबह टहल रहे ग्रामीणों की नजर पटरी किनारे घायल अवस्था में उसपर पड़ी। जिसके बाद किसी ने इसकी सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस की मदद से उसे ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
———

