“दो अपराधी गिरफ्तार, चोरी का मोटरसाइकिल और प्रिंटर बरामद,न्यायिक हिरासत में लिया गया”

रिपोर्ट:-विकास आनन्द, कोसी चीफ ब्यूरो, सुपौल

पिछले कुछ महीनों से राघोपुर थानाक्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सुपौल जिला के नए पुलिस कप्तान एस पी शैशव कुमार यादव के दिशा निर्देश पर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि दिनाँक 12/05/23 को सिमराही गोल बाजार हटिया के पास से एल एंड टी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन इंचार्ज पंकज कुमार सिंह का मोटरसाइकिल नम्बर BR33AC-9217 तथा डिक्की में रखा छोटा प्रिंटिंग मशीन चोरी हो गया था ,इस संबंध में राघोपुर थाना में कांड संख्या 191/2023 दर्ज किया गया था। इस कांड में त्वतरित अनुसंधान कर चोरी की गई मोटरसाइकिल एवं छोटा प्रिंटिंग मशीन को काण्ड के अप्राथिमिक अभियुक्त मो राजा, पिता मो सकीम, दुर्गापुर वार्ड नं 17, थाना राघोपुर के पास से ग्राम बैरो चौक, सुपौल में पकड़ा गया। इसके निशानदेही पर इसके एक अन्य साथी बिट्टू कुमार, पिता मिथलेश दास,सिमराही वार्ड नं 10,थाना राघोपुर को सिमराही से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। दोनों पकड़ाए गए अपराधी के आपराधिक इतिहास के बारे में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केशरी ने बताया कि मो राजा पर राघोपुर थाना कांड संख्या 44/2015 में धारा 379,461 दर्ज है और राघोपुर थाना कांड संख्या 229/2022 में धारा 341,323,324,307, 379,387,504,506,34 दर्ज है एवं आरोप पत्र संख्या 496/2022 दर्ज है। वही दूसरे अपराधी बिट्टू कुमार के आपराधिक इतिहास के बारे में बताया गया कि राघोपुर थाना कांड संख्या 10/2020 में धारा 379,356 दर्ज है और राघोपुर थाना कांड संख्या 229/2022 में धारा 341,323,324,307, 379,387,504,506,34 दर्ज है एवं आरोप पत्र संख्या 496/2022 दर्ज है। छापेमारी दल में राघोपुर थानाध्यक्ष के अलावे राघोपुर थाना के एसआई बालेश्वर कुमार,डी0आई0यु0 टीम सुपौल और सशस्त्र बल राघोपुर थाना मौजूद थे।

Spread the love