राघोपुर /सुपौल :जदयू कार्यकत्ताओं की बैठक महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पूनम देवी के आवास पर हुआ सम्पन्न।

सुरेश कुमार सिंह सिमराही राघोपुर

प्रखंड क्षेत्र के न्यू मार्केट महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पूनम देवी के निज आवास राघोपुर में बुधवार को प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रो कमल प्रसाद यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रो यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में देश मे बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। लोग त्रस्त है, लेकिन सरकार आम जनता के बारे में सोचने के बजाय अपने ही प्रचार प्रसार में लगी रहती है। कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार आगामी 8 सितंबर को जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इसे लेकर कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस मशाल जुलूस में भाग लेकर इसे सफल बनावें।

मौके पर नूर आलम, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, शशि सिंह, विभाष यादव, मनोज यादव, संपत लाल मंडल, राम दयाल शर्मा, लालदेव यादव, राम नारायण सिंह, अमरेन्द्र यादव, कामेश्वर प्रसाद यादव, सूर्य नारायण मेहता, अनिल मरीक, नेवालाल ठाकुर, गोसाईं राम, कृष्णदेव मेहता, शिवशंकर दास, कैलाश सादा, देव नारायण यादव, उपेंद्र यादव, ऋषिकांत विश्वकर्मा, रविन्द्र विश्वास, बिजेन्द्र कुमार, पूनम देवी, सीता देवी आदि मौजूद थे।

Spread the love